डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली
फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार देर शाम रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और किसानों से हो रही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर डीएम ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और रूपापुर चीनी मिल प्रबन्धक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम श्री द्विवेदी शमसाबाद में स्थित विरिया टांडा रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे थे। निरीक्षण के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्रय केंद्र पर लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर प्रत्येक गन्ना ट्रॉली के एवज में उनसे 200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।
इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल दूरभाष पर चीनी मिल प्रबन्धक से बात की। चीनी मिल प्रबन्धक ने जिलाधिकारी को बताया कि मिल की ओर से ऐसा कोई अतिरिक्त चार्ज किसानों से नहीं लिया जाता है।
डीएम ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि मिल प्रबंधन सभी वैध चार्जेज को एक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगली बार गन्ना किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या रुपये लेने की शिकायत मिली, तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम का यह कदम गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां