सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। शनिवार देर शाम करीब 7:45 बजे, चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी अमन यादव (24), जो अपने चचेरे भाई को लेने बाइक से चांदा जा रहा था, उसे कार सवार पांच-छह बदमाशों ने निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, ईशीपुर अरजो के पास बदमाशों ने अमन को जबरन रोका और पीटना शुरू कर दिया। अराजक तत्वों ने पहले उसे एक विद्यालय के मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जहाँ खून के निशान भी मिले हैं। इसके बाद बदमाशों ने अमन को जबरन एक आर्टिगा कार में बैठा लिया और उसका अपहरण कर लिया। बाद में हमलावरों ने युवक की हत्या कर दी और शव को गोमती नदी में फेंक दिया।
घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और रात भर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। अपहरण की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश युवक को पीटकर गाड़ी में बैठाते साफ दिख रहे हैं, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
अगले दिन रविवार की सुबह, अपहृत अमन यादव का शव करौंदी कला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट के पास गोमती नदी में बरामद किया गया। अमन यादव माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसके कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव में मातम पसरा है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों—मयंक यादव और शिवम यादव—को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने पुष्टि की कि घटना की वजह आपसी विवाद है। अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चांदा कोतवाल दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां