सहारनपुर में डंपर, टैंपो और कार की टक्कर, महिला की मौत, आठ घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नागल-टपरी मार्ग पर डंपर, टैंपो और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुभरी के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर, टेंपो और स्विफ्ट कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए।
 
सहारनपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने सामने से आ रहे टेंपो को साइड मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैंपो में सवार आमकी दीपचंदपुर निवासी पवित्रा (39), सुभरी निवासी सोनित और वसीम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पवित्रा को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
 
इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार डंपर में जा टकराई। कार में सवार चालक अनुज, मयंक कुमार, रिंपल, नीरू, जैनेंद्र और सचिन आर्य घायल हो गए। बताया गया कि सभी शिक्षक हैं और डायट केंद्र पटनी में प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद। कुवैत से दिल्ली लौट रहे इंडिगो विमान की शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अहमदाबाद में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले दो बच्चे लापता हो गए है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

   मुंबई। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी...
मनोरंजन 
'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

   नई दिल्ली। नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

नई दिल्ली। भाजपा और आरएसएस पर कथित अपमानजनक बयान के मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

उत्तर प्रदेश

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

वाराणसी। प्रयागराज स्नान विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
 सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो