इमरान मसूद ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी' नाम से मस्जिद निर्माण पर आपत्ति जताई
दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी' नाम से मस्जिद निर्माण करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मस्जिद की नींव रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "मस्जिद बनने का कोई विरोध नहीं करता है, लेकिन ये लोग (हुमायूं कबीर) देश में नफरत बोना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "नफरत के नाम पर मस्जिद बनाओगे और पूरे देश में नफरत फैलाओगे, तो जहां आप बहुसंख्यक हैं, वहां आप यह काम कर सकते हो, लेकिन जहां मुसलमान थोड़ी तादाद में हैं, उनके खिलाफ आप नफरत बो दोगे। आप देश में क्या तमाशा करना चाहते हो? आप देश में और कितनी मस्जिदों को तुड़वाने की साजिश कर रहे हो?" हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा, "2019 में जब आप भाजपा का झंडा लेकर चुनाव लड़ रहे थे, तब आपको 'बाबरी मस्जिद' की याद नहीं आ रही थी। उनका झंडा लेकर तुम दौड़ रहे थे और अब उनके कहने पर देश में नफरत बोना चाहते हो।
ममता बनर्जी से कहूंगा कि सख्त एक्शन लें।" कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हैदराबाद में भी 'बाबरी मस्जिद' बनाए जाने की उठ रही मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "ऐसे लोग भी कहीं न कहीं भाजपा के साथ मिले हुए होंगे।" इमरान मसूद ने कहा कि आप मस्जिदें बनाइए, मस्जिद बनाने से आपको कौन रोक रहा है? इसी बीच, इमरान मसूद ने इंडिगो संकट पर कहा, "यह जनता से जुड़ा मामला है, तो लोग परेशान हैं। बहुत से लोगों की शादियां रद्द हो गईं, लोगों का सामान इधर-उधर है।" नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "आपने एयरलाइंस खत्म कर दीं। आज हिंदुस्तान के पास अपनी कोई एयरलाइन नहीं बची। एयर इंडिया किसने बनाया था? आपने उसे बेच दिया।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां