सहारनपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिली वित्तीय योजनाओं की जानकारी
सहारनपुर। सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुडे उद्यमियों को बैंक की विभिन्न वित्तीय एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्हें व्यवसाय विस्तार एवं औद्योगिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक ओ.पी.श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रमुख मनोज एम. (मेरठ), आईआईए चेयरमैन गौरव चोपडा, मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोडा तथा उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कावात्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों एवं आईआईए प्रतिनिधियों के बीच उद्योग जगत की आवश्यकताओं, वित्तीय सहयोग, ऋण प्रक्रिया में सरलता तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक ओ.पी. श्रीवास्तव एवं मनोज एम. ने उपस्थित उद्यमियों को सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इनमें वर्किंग कैपिटल लोन, टर्म लोन, पीएमईजीपी योजना, सीजीटीएमएसई क्रेडिट गारंटी योजना, मुद्रा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएँ शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाना, रोजगार सृजन को बढावा देना तथा स्थानीय औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना है।
आईआईए चेयरमैन गौरव चोपडा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उद्योग जगत और बैंकिंग संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। इससे उद्यमियों को न केवल वित्तीय योजनाओं की स्पष्ट जानकारी मिलती है, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को नई दिशा एवं गति देने का अवसर भी प्राप्त होता है।
कार्यक्रम मे पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गाँधी, अनूप खन्ना, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, उपाध्यक्ष दर्शन कुमार गुप्ता, राजकुमार अरोडा, परमजीत सिंह, विकास मलिक, अरविन्द खन्ना, अमित अरोडा, प्रिंस क्वात्रा, आशीष गुप्ता, नौशाद अली, मंनजीत सिंह अरोडा, पवित जुनेजा, सोनू जुनेजा, मनीष अग्रवाल, आनंद भाटिया, रजनीश चौहान, विशाल चांदना, राजीव कुमार, ओमवीर सिंह आदि उधमी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां