सहारनपुर में सुपरवाइजर के साथ हुई लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। सहारनपुर के औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी स्थित बंसल टेक्नोक्रेट्स के सुपरवाइजर प्रदीप सिंह से वापस घर आते वक्त अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट की गई थी जिस के संबंध में थाना सरसावा में अभियोग पंजीकृत था। थाना सरसावा व एसओजी एवं सर्विलांस की टीम मामले की जांच में लगी हुई थी कि देर रात पुलिस को […]
थाना सरसावा व एसओजी एवं सर्विलांस की टीम मामले की जांच में लगी हुई थी कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट की घटना करने वाले सरसावा क्षेत्र में हैं। पुलिस के द्वारा चेकिंग में जब मोटरसाईकिल पर आए हुए बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो वो पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से बदमाश अनिल घायल हो गया जिससे पूछताछ पर पता चला कि फैक्ट्री में कार्यरत सुनील जो इनका साथी है उसके साथ चारों ने मिलकर योजना बनाई थी जिसमें उनके द्वारा प्रदीप से लूटपाट की गई।
एसपी देहात सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश से जब पूछताछ की गई तो उसने सारा वाकया बयान कर दिया जिसके आधार पर तीन अन्य अपराधियों की भी गिरफतर कर लिया गया।
इनके कब्जे से लूटे गए ₹35,000, एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां