रिश्तों का कत्ल: ममेरे भाई ने युवक की ईंट से कूच कर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में खेत में सोमवार सुबह मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आशापुर गांव स्थित एक खेत में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान पता चला कि युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के शीघ्र अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र लालचंद्र यादव निवासी ग्राम मेहदी, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक का अपने सगे मामा के बेटे रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव निवासी तुलसीचक, जनपद भदोही के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद में क्षणिक आवेश में आकर रोहित यादव ने बृजेश यादव के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता लालचंद्र यादव की तहरीर पर थाना रामपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां