सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर

On

नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन यानी 17 फरवरी को 10वीं कक्षा के छात्रों का गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) का पेपर होगा। वहीं, 12वीं के विद्यार्थियों का बायो-टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप का एग्जाम है। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगी। हालांकि, बोर्ड ने साफ कहा है कि छात्रों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा। 10 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए छात्रों को कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि यदि प्रश्न पत्र से संबंधित कोई विषय है, तो उसके लिए बोर्ड से तुरंत उसी दिन संपर्क किया जाए। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है।

 

रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई ये भी पढ़ें  रिलीज से पहले 'धुरंधर-2' का दबदबा, 13.75 करोड़ रुपये की कमाई

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

इसके बिना अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ में स्कूल आईडी, नीले रंग के पेन, पेंसिल, स्केल, रबर और पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। लेकिन परीक्षा केंद्र में कोई भी मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, किसी भी तरह का कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। यहां तक कि छात्रों को बैग, पर्स, किताब या किसी भी तरह की लिखित सामग्री ले जाने को भी मना किया गया है। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा के दौरान देश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होने वाले हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन या देरी की संभावना हो सकती है। इसलिए सभी छात्र समय से पहले घर से निकलें और लोकल ट्रैफिक, मौसम और दूरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे छात्रों और अभिभावकों की पूरी मदद करें।

गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस ये भी पढ़ें  गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन साइट पर सात श्रमिकों की मौत.. सिग्नेचर ग्लोबल को मिला नोटिस

 

वहीं सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर देशभर के अपने सभी संबद्ध स्कूलों को अहम निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को याद दिलाया है कि हर साल की तरह इस बार भी प्रश्नपत्र से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्ति या सुझाव निर्धारित प्रणाली के तहत ही भेजे जाएं। लेकिन यह देखा गया है कि कई स्कूल तय प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं। इसमें कई क्या गड़बड़ियां सामने आई हैं। बोर्ड के मुताबिक, कुछ स्कूल प्रश्नपत्र से जुड़ी टिप्पणियां गलत ईमेल आईडी पर भेजते रहे हैं। कई मामलों में परीक्षा के कई दिन बाद आपत्तियां भेजी जाती हैं।

 

कई शिकायतें अस्पष्ट होती हैं, जैसे सिर्फ यह लिख दिया जाता है कि “प्रश्न गलत है”, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि गलती क्या है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए साफ निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि सभी आपत्तियां या अवलोकन केवल ओईसीएमएस पोर्टल पर ही अपलोड किए जाएं। यदि स्पष्टीकरण की जरूरत हो तो निर्धारित ईमेल आईडी पर ही विवरण भेजें। जिस दिन परीक्षा हो, उसी दिन प्रश्नपत्र से संबंधित आपत्तियां भेजी जाएं। इसके साथ ही बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर प्रश्नपत्र से जुड़ी आपत्तियां समय पर नहीं भेजी गईं, स्पष्ट नहीं होंगी या सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार नहीं होंगी, तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रमुखों से सहयोग की अपील की है ताकि जरूरत पड़ने पर बोर्ड समय रहते उचित कदम उठा सके। 

Views: 109

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते आशीष राय की उस याचिका पर सुनवाई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
   उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

खतौली। नगर की कोतवाली पुलिस ने डेढ़ वर्ष की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक दुराचारी को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी: हैवान को पुलिस ने 'लंगड़ा' कर दबोचा

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर