मुजफ्फरनगर में शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान की ओर कदम, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की कमिश्नर से मुलाकात

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की 17 पालिका मार्किट में व्यापार कर रहे 500 से अधिक दुकानदारों की करीब तीन दशक पुरानी किरायेदारी समस्या अब समाधान की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। वर्षों से लंबित 15 वर्षीय किरायेदारी, वारिसान प्रकरण और शिकमी किरायेदारी से जुड़े मामलों को लेकर पहली बार प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल की गई है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार से मुलाकात कर इन जटिल मामलों के स्थायी समाधान की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया।

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना ये भी पढ़ें  यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने समस्त पालिका मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा पालिका की कार्यवाहक कर अधिकारी पारूल यादव के साथ सहारनपुर स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान पालिका की विभिन्न मार्किट में लंबे समय से लंबित किरायेदारी विवादों का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया गया।

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू ये भी पढ़ें  तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

17 मार्किट, 500 से अधिक दुकानदार प्रभावित

नगरपालिका परिषद की 17 मार्किट में लगभग 500 से अधिक दुकानदार वर्षों से अनिश्चितता की स्थिति में व्यापार कर रहे हैं। 15 वर्षीय किरायेदारी के नवीनीकरण, वारिसान नामांतरण और शिकमी किरायेदारों के नए अनुबंध न होने के कारण फाइलें लंबित पड़ी हैं। इस कारण न तो दुकानदारों को कानूनी स्पष्टता मिल पा रही थी और न ही पालिका प्रशासन को नियमित राजस्व प्राप्त हो पा रहा था।

पालिका अध्यक्ष ने मंडलायुक्त से आग्रह किया कि शिकमी किरायेदारों और वारिसान प्रकरणों में पालिका स्तर पर नए अनुबंध की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण हो सके। साथ ही 15 वर्षीय किरायेदारी विवादों के समाधान के लिए स्पष्ट और सरल प्रक्रिया निर्धारित करने हेतु प्रशासनिक मार्गदर्शन भी मांगा गया।

बोर्ड बैठक से शुरू हुई पहल, अब प्रशासनिक समन्वय

उल्लेखनीय है कि इस जटिल मामले को लेकर पूर्व में भी पालिका बोर्ड बैठक में नए नियम निर्धारित कर समाधान की दिशा में कदम उठाया गया था। अब उच्च प्रशासनिक स्तर पर समन्वय स्थापित कर इन नियमों को अंतिम रूप देने और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। करीब तीन दशक से लंबित इस मामले के कारण दुकानदारों में असुरक्षा और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

पालिका अध्यक्ष का बयान

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका मार्किट के दुकानदार वर्षों से किरायेदारी संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि 15 वर्षीय, वारिसान और शिकमी किरायेदारी के सभी मामलों का पारदर्शी, न्यायसंगत और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक सहयोग से ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे भविष्य में किसी भी दुकानदार को असमंजस का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान से पालिका को नियमित राजस्व प्राप्त होगा, जिससे नगर विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

भाजपा नेता ने बताया सराहनीय पहल

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सैकड़ों दुकानदार वर्षों से लंबित किरायेदारी विवाद के कारण असमंजस में थे। पालिका स्तर पर शुरू की गई यह पहल सराहनीय है। प्रशासनिक सहयोग से यदि इन मामलों का स्थायी समाधान होता है तो मार्किट में व्याप्त अस्थिरता समाप्त होगी और व्यापारिक वातावरण में स्थायित्व आएगा।

व्यापारियों में जगी उम्मीद

बैठक में समस्त पालिका मार्किट एसोसिएशन के संयोजक विरेन्द्र अरोरा, अध्यक्ष शिशुकांत गर्ग, महामंत्री भानु प्रताप अरोरा, डॉ. कैलाश अरोरा, राजेश नारंग, आनन्द प्रकाश, राजेश जुनेजा, जसप्रीत सिंह सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र निर्णय लिया जाता है तो तीन दशक पुरानी यह समस्या समाधान की ओर बढ़ सकती है।

नगरपालिका परिषद की इस पहल से पालिका मार्किट में व्याप्त अस्थिरता दूर होने और व्यापारिक गतिविधियों में स्थायित्व आने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की नजर प्रशासनिक निर्णय पर टिकी है, जिससे सैकड़ों दुकानदारों को राहत मिल सके।

Views: 308

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव