वाराणसी में गंगा का उफान, नमो घाट भी बाढ़ की चपेट में, हजारों लोग बेघर, प्रशासन अलर्ट

On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। लगातार हो रही पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसका सबसे ज्यादा असर वाराणसी में देखा जा रहा है, जहां गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) को पार कर चुका है और खतरे के निशान (71.26 मीटर) के करीब पहुंच गया है।

 

और पढ़ें मेरठ पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान में फरार बदमाश को गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

और पढ़ें मेरठ पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.98 मीटर दर्ज किया गया, जो प्रतिघंटे लगभग 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में यह और ऊपर चढ़ सकता है। शहर के कुल 85 घाटों में से अधिकांश पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। अस्सी घाट से लेकर दशाश्वमेध, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट तक सभी पर गंगा का पानी है।

और पढ़ें सहारनपुर में ‘संकल्प’ योजना के तहत किशोरियों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

 

घाटों के बीच का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जिससे एक घाट से दूसरे पर जाना असंभव हो गया है। घाट पर 'नमस्कार' आकृति वाली विशाल प्रतिमा भी डूब चुकी है। घाट का प्लेटफॉर्म, सीढ़ियां और आसपास के क्षेत्र सब पानी में समा गए हैं। नमो घाट पर नीचे जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यहां सेल्फी पॉइंट और अन्य सुविधाएं बंद हैं। बाढ़ का असर केवल घाटों तक सीमित नहीं है।

 

गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरूणा नदी में भी पलट प्रवाह हो गया है, जिसके कारण शहर के निचले इलाकों नगवा, संगमपुरी कॉलोनी और बस्ती में पानी घुस आया है। करीब 24 मोहल्ले और 44 गांव प्रभावित हो चुके हैं। हजारों लोग अपने घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। बीएचयू के पास नगवा नाले से पानी भरने से रामेश्वर मठ और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। गंगोत्री विहार कॉलोनी में 12 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कुल 1,410 परिवार विस्थापित हो चुके हैं और 6,376 लोग प्रभावित हैं। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, 6,244 किसानों की 1,721 एकड़ जमीन डूब चुकी है।


 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

हरियाणा में विवाह शगुन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! पिता ने बेटियों के झूठे विवाह प्रमाण पत्र बनवाकर किया आवेदन

Haryana News Today Hindi: हरियाणा के कैथल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विवाह शगुन योजना...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में विवाह शगुन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! पिता ने बेटियों के झूठे विवाह प्रमाण पत्र बनवाकर किया आवेदन

मुजफ्फरनगर में पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बागोवली मदरसे से तीसरी बार राहत सामग्री रवाना

मुज़फ्फरनगर। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। खेत-खलिहान डूब चुके हैं, और बाढ़...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बागोवली मदरसे से तीसरी बार राहत सामग्री रवाना

सहारनपुर में डेंगू और वायरल का कहर, 24 घंटे में 154 मरीज मिले

सहारनपुर। जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डेंगू और वायरल का कहर, 24 घंटे में 154 मरीज मिले

उत्तराखंड निवासी बाइक चोर देवबंद से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे उत्तराखंड निवासी आरोपी को पुलिस ने चोरी की बाइक के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तराखंड निवासी बाइक चोर देवबंद से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

नोएडा: हॉस्टल में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, एक की मौत, ACP की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलीं गोलियां

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: हॉस्टल में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, एक की मौत, ACP की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलीं गोलियां

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डेंगू और वायरल का कहर, 24 घंटे में 154 मरीज मिले

सहारनपुर। जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डेंगू और वायरल का कहर, 24 घंटे में 154 मरीज मिले

उत्तराखंड निवासी बाइक चोर देवबंद से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे उत्तराखंड निवासी आरोपी को पुलिस ने चोरी की बाइक के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तराखंड निवासी बाइक चोर देवबंद से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

कानपुर में पति से झगड़ कर गंगा में कूदी महिला, मगरमच्छ देख पेड़ पर चढ़कर बिताई पूरी रात

कानपुर/उन्नाव। पति से हुए विवाद के बाद 43 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गंगा नदी में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कानपुर में पति से झगड़ कर गंगा में कूदी महिला, मगरमच्छ देख पेड़ पर चढ़कर बिताई पूरी रात

कौशांबी में पोस्टमॉर्टम के बाद नहीं मिली गाड़ी, बहन का शव 30 किमी बाइक से ले गए भाई

कौशांबी। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के पूरा मजरा मोहब्बतपुर जीता में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कौशांबी में पोस्टमॉर्टम के बाद नहीं मिली गाड़ी, बहन का शव 30 किमी बाइक से ले गए भाई