दिल्ली में एमएएमसी और सीएम सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप! पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) और मुख्यमंत्री सचिवालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में दावा किया गया है कि दोपहर 2:45 बजे एमएएमसी में और 3:30 बजे सीएम सचिवालय में बम विस्फोट किया जाएगा।

 

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, महिला से मोबाइल फोन लूटा

और पढ़ें करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगी पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सेदारी, पहुंचे हाई काेर्ट

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों जगहों पर गहन जांच और स्कैनिंग शुरू कर दी। सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मेल पिछली बार मिले कुछ फर्जी मेल्स से मेल खाता पाया गया है और आशंका है कि यह मेल किसी अन्य राज्य के लिए भेजा गया हो।

और पढ़ें अक्षय कुमार के 59वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों का प्यार: करीना, काजोल और अनिल कपूर ने दी दिल से बधाई

 

फिर भी इसे पूरी गंभीरता से लिया गया है और सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) का पालन किया जा रहा है। कार्रवाई के तहत एडिशनल डीसीपी-1 (सेंट्रल), एसीपी कमला मार्केट और एसएचओ आईपी एस्टेट सीएम सचिवालय में मौजूद हैं और गहन जांच की जा रही है। एटीओ आईपी एस्टेट एमएएमसी में सुरक्षा जांच की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, एसएचओ साइबर सेल (सेंट्रल) धमकी भरे ईमेल की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा डीडीएमए, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल सेल जैसी अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और वे पूरे अभियान में सहयोग कर रही हैं।

 

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली के कई प्रतिष्ठित संस्थान, दफ्तर, स्कूल और कॉलेजों को बम की झूठी धमकियां मिल चुकी हैं। इसके पहले, चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जांच के बाद पता चला था कि यह धमकी झूठी थी। शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया होगा। 



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: जानलेवा हमले के मामले में मंडी पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में पांच वांछित आरोपियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जानलेवा हमले के मामले में मंडी पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगी पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सेदारी, पहुंचे हाई काेर्ट

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दो बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपने दिवंगत पिता...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगी पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सेदारी, पहुंचे हाई काेर्ट

सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की छह बाइकें बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचकर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की छह बाइकें बरामद

खेल विज्ञान में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: साई और IIT दिल्ली के बीच समझौता

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने और खेल विज्ञान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से भारतीय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
खेल विज्ञान में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: साई और IIT दिल्ली के बीच समझौता

सहारनपुर में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जानलेवा हमले के मामले में मंडी पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में पांच वांछित आरोपियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जानलेवा हमले के मामले में मंडी पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की छह बाइकें बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचकर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की छह बाइकें बरामद

सहारनपुर में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर जनसुनवाई: सफाई, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की 7 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आज अतिक्रमण, सफाई और स्ट्रीट लाइट से सम्बंधित कु ल सात समस्याएं पहुंची।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: सफाई, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की 7 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण