वाराणसी: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रूद्राभिषेक,प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल

On
अर्चना सिंह Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का 54वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अगुवाई में जिला और महानगर के कार्यकर्ताओं ने दारानगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रियंका गांधी के दीर्घ और स्वस्थ्य जीवन के साथ उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रूद्राभिषेक सुबह 8.15 से वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ शुरू हुआ। इस दौरान वाराणसी जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, अब्दुल हमीद डोडे,महिला कांग्रेस पदाधिकारी आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उधर,मनरेगा का नाम बदलने को लेकर वाराणसी में रविवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को सांसद प्रियंका गांधी ने 'कायरतापूर्ण' बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर लिखा कि मनरेगा को खत्म करके करोड़ों मजदूरों से रोजगार का अधिकार छीनने के खिलाफ वाराणसी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के छात्रों पर बर्बरतापूर्ण बलप्रयोग एवं गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है। हम कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार करोड़ों मजदूरों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीन रही है और आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ डटकर खड़ा है। अपने पार्टी नेता प्रियंका गांधी के समर्थन से छात्र संगठन के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

आज WPL 2026 में एक शानदार मुकाबला देखने को मिला जहां मुंबई इंडियंस ने जायंट्स को 7 विकेट से हराकर...
खेल  क्रिकेट 
WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

   नयी दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक बहु-राज्यीय मादक पदार्थ...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। थाना बीटा-2 क पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती दीपमाला की निर्मम हत्या का...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

-टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गयागुरुग्राम। यहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रोन्नत प्राप्त बादल चटर्जी और शंकर सिंह को वही प्रोन्नत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटर साइकिल से खतरनाक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया