Wednesday, June 26, 2024

नोएडा में युवक ने अमेरिकन पत्नी को बनाया बंधक, थाने में महिला ने की शिकायत

नोएडा। थाना बीटा-दो में अमेरिका मूल की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने भारतीय युवक के साथ शादी की। वह उसे अमेरिका से लेकर भारत आया तथा यहां पर उसको बंधक बनाकर रख रहा है, तथा उसके साथ मारपीट कर रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि टिफैन किम्ब्बले स्काइलिश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनसे मोहित शर्मा ने 7 वर्ष पूर्व अमेरिका में शादी की। वह वहां पर लाखों के कर्ज में आ गया है। इसके बाद वह उसे लेकर भारत लौट आया। पीड़िता के अनुसार भारत में वह दिल्ली में रहकर स्टाॅक मार्केट का कारोबार करने लगा। जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ।

 

उसके बाद वह उसे और बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थित पूर्वांचल सोसायटी में आकर रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता है, तथा उसे घर के अंदर बंद करके रखता है। बाहर नहीं जाने देता है। महिला के अनुसार वह एक अमेरिकी नागरिक होने के नाते हिंदी ठीक से नहीं बोल पाती है। उसे यहां पर बोलचाल और रहने में अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

वह अपने देश लौटना चाह रही है, लेकिन उसका पति उसे  जाने नही दे रहा है। उसका आरोप है कि आरोपी उसके बच्चों से अलग रखता है तथा उन्हें अलग कमरे में बंद करके रखता है। उसने अंदेशा व्यक्ति की है कि वह उसकी हत्या कर देगा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय