नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 28 पर्यटकों की मौत, गृह मंत्री श्रीनगर पहुंचे
हरियाणा की हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रही हैं। हर्षिता के पिता गुजरात में प्राइवेट जाब करते हैं। पुणे महाराष्ट्र के अर्चित पराग डोंगरे तीसरे स्थान पर रहे। गुजरात की रहने वालीं मार्गी चिराग शाह चौथे और दिल्ली निवासी आकाश गर्ग पांचवे स्थान पर रहे। इसी प्रकार टॉप टेन की सूची के अनुसार छठे स्थान पर सहारनपुर की कोमल पुनिया, सातवें पर ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वालीं आयुषी बंसल, आठवीं रैंक पर बिहार के सीतीमढ़ी निवासी राज कृष्ण झा, नौवीं रैंक पर हरियाणा के बहादुरगढ़ के आदित्य विक्रम एवं दसवें स्थान पर यूपी के कन्नौज के रहने वाले मयंक त्रिपाठी आए हैं।
बीएचयू में धरने पर बैठी छात्रा के समर्थन में पहुंची करणी सेना, छात्रों से हुई झड़प
पहला स्थान हासिल करने वालीं शक्ति दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की।उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (बी.एससी.) किया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आईपीएल सट्टा गिरोह के फरार आरोपितों की तलाश उत्तराखंड, मेरठ, नोएडा, दिल्ली में दबिश
सिविल सेवा परीक्षा-2024 की परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप (रैंक-प्रथम) हासिल की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायो कैमिस्ट्री में स्नातक किया है। इसके बाद बीएचयू से पढ़ाई की। यूपीएससी में उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय सम्बंध (पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस) लिया था। यह उनका पांचवा अटेम्प था। पिछले अटेम्प में वह 12 नंबर से कटआफ क्लियर करने से रह गईं थीं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की पुत्री ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, तीसरे प्रयास में हुई सफलता हासिल
शक्ति दुबे के पिता मुन्ना दुबे जिले के बैरिया तहसील के रामपुर वाजिदपुर (दोकटी) के निवासी हैं। उनके पिता फिलहाल प्रयागराज में यूपी पुलिस में दरोगा हैं। एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ी शक्ति दुबे ने स्नातक की पढ़ाई इलाहबाद विश्वविद्यालय से की है। जबकि बीएचयू से बॉयो केमिस्ट्री में पीजी किया है। आईएएस की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई थीं। जहां से उन्होंने आईएएस में टाप कर इतिहास रच दिया है।
अभिषेक प्रताप सिंह ने यूपीएससी में 78वीं रैंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान,परिवार में खुशी की लहर
जिले के मुख्य कोषाधिकारी आनन्द दुबे शक्ति दुबे के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति के बारे में हमें पहले से ही लग रहा था कि वह देश की इस सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता जरूर हासिल करेगी। लेकिन टाप कर गयी, यह सोने पे सुहागा हो गया। उन्होंने कहा कि बेटियां यदि लक्ष्य साध कर मेहनत करें तो वे हमेशा आगे रहेंगी। बस भटकाव वाले माध्यमों से दूर रहना होगा। फिलहाल शक्ति दुबे का परिवार प्रयागराज में रहता है। शक्ति कभी कभी गांव आती हैं।
यूपीएससी पास कर मां के सपने को किया साकार, चौथे प्रयास में हासिल की सफलता, खुशी की लहर
दूसरा स्थान हासिल करने वालीं हर्षिता गोयल ने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से स्नातक (बी.कॉम.) ने राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में रखा था। वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक.) डिग्री धारक डोंगरे अर्चित पराग ने दर्शनशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अश्वनी शुक्ला ने पहले प्रयास में पाई यूपीएससी में सफलता, 423 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
शाह मार्गी चिराग जो गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.ई. हैं, ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय में लिया था और उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया। आकाश गर्ग ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना और पांचवां स्थान प्राप्त किया। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक से लेकर है। अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 45 व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें 12 अस्थि विकलांग, 08 दृष्टिबाधित, 16 श्रवण बाधित और 09 बहु विकलांगता वाले हैं।
मुजफ्फरनगर में बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले एक लड़की और 2 लड़के, शिवसेना ने मचा दिया बवाल
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य हुए, जो सितंबर, 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चुने गए। अंततः, कुल 1009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।