बजट में फैमिली कार की तलाश खत्म, Nissan Gravite 7 Seater की एंट्री, 5 रंग, AMT गियरबॉक्स और आने वाला CNG अपडेट
अगर आप कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए नई सात सीटर गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। Nissan Motor India ने अपनी नई Nissan Gravite 7 Seater MPV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपये रखी गई है जो इसे सेगमेंट में बेहद आकर्षक बनाती है। खास बात यह है कि यह इंट्रोडक्टरी कीमत केवल पहले 5000 ग्राहकों के लिए मान्य रहेगी।
पांच वेरीएंट्स में मिलेगा विकल्प
Nissan Gravite को कुल पांच वेरीएंट्स में पेश किया गया है जिनमें Visia Acenta N Connecta Tekna और Tekna LE Pack लॉन्च एडिशन शामिल हैं। ग्राहकों को मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। एएमटी गियरबॉक्स मिड और टॉप वेरीएंट्स में उपलब्ध है जिससे शहर में ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है।
वेरीएंट के अनुसार कीमत
इस नई MPV की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है। Acenta वेरीएंट की कीमत 6.59 लाख रुपये है। N Connecta 7.20 लाख रुपये में उपलब्ध है। Tekna की कीमत 7.91 लाख रुपये रखी गई है। N Connecta AMT 7.80 लाख रुपये और Tekna AMT 8.49 लाख रुपये में मिलेगा। इन कीमतों के साथ यह गाड़ी अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है।
ये भी पढ़ें मारुति सुज़ुकी ई विटारा की पूरी कीमत लिस्ट आई सामने, 15.99 लाख से शुरू 543Km रेंज तक बड़ा सरप्राइज़पांच आकर्षक रंगों का विकल्प
Nissan Gravite को Storm White Blade Silver Onyx Black Metallic Grey और Forest Green जैसे पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार रंग चुनने की आजादी मिलती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस MPV में 1.0 लीटर तीन सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल टर्बो पेट्रोल वर्जन लाने की योजना नहीं है।
हालांकि कंपनी ने इसका ड्युअल CNG सिलेंडर वर्जन शोकेस किया है और आने वाले महीनों में इसके लॉन्च की पुष्टि भी की है। CNG विकल्प आने के बाद यह गाड़ी माइलेज के मामले में और भी किफायती साबित हो सकती है।
बड़ी फैमिली के लिए मजबूत विकल्प
कम कीमत सात सीटों का लेआउट पांच रंगों का विकल्प और आने वाला CNG अपडेट Nissan Gravite को एक प्रैक्टिकल और बजट फ्रेंडली फैमिली MPV बनाते हैं। जो लोग कम बजट में ज्यादा स्पेस और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां