मुज़फ्फरनगर के सिभालकी में घर में घुसकर ग्रामीण पर हमला, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुज़फ्फरनगर: छपार थाना क्षेत्र के गांव सिभालकी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर ग्रामीण को लहूलुहान करने का आरोप है। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिभालकी निवासी मदनपाल शुक्रवार रात करीब सात बजे अपने घर में आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही जयप्रकाश और उसके पुत्र कुलदीप ने पुरानी रंजिश को लेकर मदनपाल के घर में धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मदनपाल की बुरी तरह पिटाई की और शोर मचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल के पुत्र प्रदीप ने थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां