बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में चेतन शर्मा की स्थिति एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद खतरे में पड़ गई थी। माना […]
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में चेतन शर्मा की स्थिति एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद खतरे में पड़ गई थी।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोपमाना जा रहा है कि स्टिंग ऑपरेशन में चेतन का पकड़ा जाना बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को रास नहीं आया। स्टिंग ऑपरेशन में शर्मा ने कथित तौर पर विराट कोहली, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में कुछ विचित्र टिप्पणियां की थीं। हालांकि बीसीसीआई ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदीस्टिंग ऑपरेशन में शर्मा ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपनी आंतरिक चर्चाओं का कथित रूप से खुलासा किया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि कई खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे।
बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं। संभवतः बॉर्डर-गावस्कर शृंखला और उसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेलेंगे। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पूर्व कप्तान कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार की लड़ाई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां