राहुल गांधी पर बोले भाजपा नेता, 'कांग्रेस के मन में सिख समुदाय को लेकर नफरत है'

रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ बताया था

On

 

ये भी पढ़ें  सपने में पितरों या पूर्वजों का दिखाई देना: शुभ संकेत या कोई अधूरी इच्छा ? जानिए स्वप्न शास्त्र के गहरे रहस्य

नई दिल्ली। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की निंदा की, जिसमें उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ बताया था।  बाबू निषाद ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सिख समुदाय से घृणा करती है। कई मौकों पर कांग्रेस के मन में सिख समुदाय को लेकर व्याप्त नफरत सामने आ चुकी है। रवनीत सिंह बिट्टू के संदर्भ में दिया गया उनका यह बयान निंदनीय है। इस तरह की टिप्पणी को एक सभ्य समाज में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह का बयान किसी भी समुदाय के लोगों के लिए गलत है।

ये भी पढ़ें  उबर, ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए केंद्र आज लॉन्च करेगा 'भारत टैक्सी' ऐप

 

भाजपा नेता डॉ. के. लक्ष्मण ने भी राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से सिख समुदाय से नफरत करती आ रही है। सिख विरोधी दंगा भी इसी नफरत का नतीजा है। राहुल गांधी ने जिस तरह से रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कहा, वो सरासर गलत है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी इस तरह के बयान को स्वीकार नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सिंभालकी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के साथ हुई फायरिंग; वीडियो वायरल

 

उन्होंने दावा किया कि सभी लोगों को यह साफ पता चल रहा है कि कांग्रेस पार्टी सिख समुदाय के लोगों से कितना नफरत करती है। इन लोगों को सिख समुदाय के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग हमेशा से ही हर समुदाय के लोगों को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल करते हुए आए हैं, जिसे अब एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि आज की तारीख में हमारे समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं।

 

साथ ही, भाजपा नेता बृजलाल ने संसद सत्र को बाधित किए जाने की भी आलोचना की और इसे कांग्रेस की साजिश का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी लोकसभा के सत्र को बाधित करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा न हो सके। हालांकि, मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और राज्यसभा का सत्र अच्छे से चला, जिसमें कई मुद्दों को लेकर खुलकर चर्चा हुई है। जिस तरह से इंडिया महागठबंधन के साजिश के नतीजे में लोकसभा के सत्र को बाधित किया जा रहा है, उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस को यह समझना होगा कि इन लोगों को किसी भी हाल में माफी नहीं मिलेगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपनी महिला सांसदों को आगे करके पूरी कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश की, उसे पूरे देश ने देखा और इस तरह की स्थिति बिल्कुल भी उचित नहीं है। कांग्रेस को अपने किए को लेकर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो इन लोगों को अपने किए की माफी मांगनी होगी। साथ ही, उन्होंने ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम इस तरह से रखे जाने से समाज में जातिवाद फैलेगा। मैं मांग करता हूं कि फिल्म का नाम इस तरह से रखे जाने पर रोक लगाई जाए।

 

वहीं, केंद्र राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू के संदर्भ में दिए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे सिख समुदाय के लोगों का अपमान है। राहुल गांधी के इस बयान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के मन में सिख समुदाय को लेकर व्याप्त गुस्सा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी के मन में सिख समुदाय को लेकर कितनी नफरत है। राहुल गांधी वैसे भी अपने अशोभनीय बयानों के लिए जाने जाते हैं।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

   मुजफ्फरनगर। आगामी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के आईजी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर। शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को चिल्ड्रंस एकेडमी में 'स्पिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने आज राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल पेश की।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

  प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान तक जितने भी प्रवेश फार्म भरे गए , सभी में कॉलम लगभगनाम...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

उत्तर प्रदेश

अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यमकेश्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार