व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

On

 प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान तक जितने भी प्रवेश फार्म भरे गए , सभी में कॉलम लगभग समान थे -
नाम / पिता का नाम / पता / अभिभावक का नाम/ धर्म / जाति /  वर्ग ( सामान्य , अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग )
        प्रारंभ में यह समझ नहीं आया, कि जाति के कॉलम में जाति लिखना अनिवार्य है या नहीं। फिर भी सभी कॉलम में लिखा करते थे - अमुक धर्म, अमुक जाति,अमुक वर्ग।
इसका सही उद्देश्य बाद में समझ आया, कि जब प्रवेश फार्म के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया में सुपात्र प्रवेशार्थियों की सूची बनाने में जाति की भूमिका स्पष्ट हुई। पचास प्रतिशत मिश्रित सूची, जिसमें जातीय आधार की कोई भूमिका नहीं थी। हर जाति, हर वर्ग सामान्य सूची में दावेदार था। उसके उपरांत अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के फार्म वर्ग के अनुसार अलग किये जाते थे। सामान्य वर्ग के फार्म एक ओर रख दिए जाते थे।
      बहरहाल प्रवेश सूची बनाने वाली समिति विघटनकारी प्रयोगशाला में जाति, धर्म के नाम पर बंटवारा किया करती थी। उसके उपरांत प्रवेश सूची जारी की जाती थी, जिसमें स्पष्ट लिखा होता था।  प्रवेश सूची सामान्य वर्ग , प्रवेश सूची - अन्य पिछड़ा वर्ग , प्रवेश सूची अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति, एक अरसे बाद इस सूची में दुर्बल आय वर्ग को जोड़ दिया गया।  
        इसके उपरांत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होती है। जातीय आधार पर प्रवेश के लिए फीस का ढांचा भी अलग।सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए अलग, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए अलग।
        उसके उपरांत छात्रवृत्ति का खेल प्रारंभ होता है। बैंक में खाते खोले जाते हैं। कुछ तो प्रवेश ही छात्रवृत्ति लेने के लिए लेते हैं। विद्यालय में कक्षा से उन्हें कोई सरोकार नहीं होता। केवल तीन बार विद्यालय में उनके दर्शन होते हैं, प्रथम बार प्रवेश लेने के लिए, दूसरी बार छात्रवृत्ति के फ़ार्म भरने के लिए, तीसरी बार परीक्षा देने के लिए, उसकी भी कोई गारंटी नहीं होती, कि परीक्षा देंगे भी या नहीं। यदि संयोग से परीक्षा दे भी दी तथा उनके कम अंक आए, तो सीधा आरोप लगाते हैं, अध्यापक उनसे वैमनस्य रखता है, प्रेक्टिकल और वायवा में उन्हें प्रथम श्रेणी के अंक नहीं दिए गए। यह अध्यापक का जातिगत पूर्वाग्रह है।
       बहरहाल जो भी हो, समाज को बांटने में प्रवेश फार्म में जातीय कॉलम का मुख्य स्थान होता है। यदि जातीय कॉलम और जाति आधारित छात्रवृत्ति का लुभावना लालच न हो, तो जातीय कॉलम की पूर्ति अनिवार्य भी नहीं होती, फिर भी सब चलता है। जातीय कॉलम ही है, जो भेदभाव की प्रयोगशाला के आंकड़े जारी करता है। इन आँकड़ों के आधार पर भविष्य में भेदभाव का आधार तैयार करता है। जातीय नेताओं को नेतागिरी करने का आधार प्रदान करता है। उन प्रावधानों को लागू करने के लिए राजनीति का हथियार बनता है, कि किसी को भी फर्जी और झूठी शिकायत करके उत्पीडित करो तथा भयमुक्त होकर झूठी शिकायतें करके समाज में भेदभाव बढ़ाते रहो, क्योंकि झूठी शिकायतों पर दण्ड का कोई प्रावधान नहीं होता।
            यही प्रयोगशाला का परीक्षण निष्कर्ष है, जिसके आधार पर सियासत फलती है, फूलती है, अपने मतानुसार कार्य करने की छूट प्रदान करती है, जिसमें केवल भीड़ का समर्थन एवं विरोध सर्वोपरि होता है। तर्क और न्याय का कोई स्थान नहीं होता। *(विनायक फीचर्स)* 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

   मुजफ्फरनगर। आगामी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के आईजी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर। शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को चिल्ड्रंस एकेडमी में 'स्पिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने आज राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल पेश की।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

  प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान तक जितने भी प्रवेश फार्म भरे गए , सभी में कॉलम लगभगनाम...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

उत्तर प्रदेश

अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यमकेश्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार