अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण जरूरी; बोले योगी- विद्यालय केवल किताबी ज्ञान नहीं, संस्कार और कौशल के केंद्र बनें

On

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यमकेश्वर महादेव की पावन धरा पर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने अपनी जन्मभूमि की यादें ताजा करते हुए शिक्षा, संस्कार और ग्राम स्वराज पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

संस्कृति और आधुनिकता का समन्वय ही वास्तविक विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है,

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

HAeY_jRa8AAJhpR

भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन  ये भी पढ़ें  भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन

लेकिन सार्थक विकास वही है जो अपनी सभ्यता और आध्यात्मिक मूल्यों का सम्मान करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन गुरुकुल केवल अध्ययन के केंद्र नहीं थे, बल्कि वे कृषि, आयुर्वेद और शिल्प में पारंगत बनाने वाले संस्थान थे। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षण संस्थानों को 'स्किल डेवलपमेंट' के केंद्र के रूप में विकसित करें।

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष ये भी पढ़ें  मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अभ्युदय कोचिंग का उदाहरण

योगी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय अब व्यावहारिक जानकारी के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संचालित 'अभ्युदय कोचिंग' का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे सरकारी बसें कोटा से बच्चों को वापस लाईं

HAeY_jRaEAA7oqJ

और अब डिजिटल व फिजिकल माध्यम से गरीब बच्चों को आई.ए.एस., नीट और जे.ई.ई. की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के शिक्षकों को भी बच्चों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने को प्रेरित किया।

पलायन रोकें और ग्राम स्वराज को पुनर्जीवित करें

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग सरकार पर निर्भर नहीं थे, गांव के लोग मिलकर सड़कें तक बना लेते थे। आज निर्भरता बढ़ी है, जिसे कम कर आत्मनिर्भरता और 'ग्राम स्वराज' की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं से गांव में रहकर शिक्षा लेने और नवाचार करने की अपील की ताकि पहाड़ से पलायन को रोका जा सके।

योगी जी पूरे देश के लिए प्रेरणा: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए उन्हें 'सनातन संस्कृति का रक्षक' बताया। उन्होंने कहा कि

HAeZBu9bEAAep4W

योगी जी का सादा जीवन और अनुशासन आज की युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है। जिस भूमि पर योगी जी ने शिक्षा ग्रहण की, वहां का हर छात्र असाधारण बनने की क्षमता रखता है। धामी ने कहा कि 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश 'बीमारू' राज्य था, आज योगी जी के नेतृत्व में 'उत्तम प्रदेश' बनकर देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Views: 185

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

नयी दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज 228...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रिलायंस ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें: ₹228 करोड़ की ऋण धोखाधड़ी में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से CBI की 6 घंटे तक पूछताछ

14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गार्डासिल-4 वैक्सीन सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध

नई दिल्ली। भारत सरकार ने मानव पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करने और क्लिनिकल अनुसंधान में नैतिकता व सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गार्डासिल-4 वैक्सीन सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु का...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्र की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

उत्तर प्रदेश

बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं

देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

   नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ सहित कई जनपदों में रसोई गैस (LPG) के लिए मचे हाहाकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देश में LPG पर सियासत तेज! सरकार बोली– कमी नहीं, अखिलेश बोले– हर शहर में लंबी लाइनें

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम