मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

खाई में गिरी स्कूटी, तड़प रहे थे बुजुर्ग; काफिला रुकवाकर विधायक ने खुद संभाला मोर्चा, CHC में कराया भर्ती

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने आज राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल पेश की। चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग को तड़पता देख विधायक ने न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि घायल को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुँचाया और उपचार शुरू होने तक वहीं मौजूद रहे।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरे स्कूटी सवार

जानकारी के अनुसार, चरथावल निवासी शमशाद अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान चरथावल विधायक पंकज मलिक एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें  सपने में पितरों या पूर्वजों का दिखाई देना: शुभ संकेत या कोई अधूरी इच्छा ? जानिए स्वप्न शास्त्र के गहरे रहस्य

विधायक ने खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

घायल बुजुर्ग को सड़क किनारे पड़ा देख विधायक पंकज मलिक ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल शमशाद को सहारा देकर अपनी गाड़ी में बैठाया और तत्काल चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुँचे। अस्पताल पहुँचते ही उन्होंने डॉक्टरों को मुस्तैदी से उपचार करने के निर्देश दिए और स्वयं वहां खड़े होकर प्राथमिक उपचार कराया। विधायक ने घायल बुजुर्ग को अपनी देखरेख में जलपान भी कराया।

ये भी पढ़ें  संसद में 'नरवणे बम' का धमाका! राहुल गांधी ने दिखाई किताब, पीएम मोदी के संबोधन पर लगी 'ब्रेक', NDA में उबाल

चेयरमैन और विधायक ने जाना हाल-चाल

घटना की सूचना मिलते ही चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन भी अस्पताल पहुँचे। अस्पताल परिसर में विधायक पंकज मलिक और चेयरमैन इस्लामउद्दीन ने घायल बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के कारण बुजुर्ग की स्थिति अब स्थिर बनी हुई है। विधायक के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें  अमेरिका, उसके साझेदारों ने 11 महत्वपूर्ण खनिज समझौतों पर किये हस्ताक्षर


S

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

   मुजफ्फरनगर। आगामी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र निर्धारित, नकल रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के आईजी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
स्टेशन पर रील और वीडियो बनाने वालों पर होगी सख्ती; रेलवे के आईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर। शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के संकल्प के साथ शुक्रवार को चिल्ड्रंस एकेडमी में 'स्पिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्पिक मैके कार्यक्रम में गूंजा उस्ताद जौहर अली के वायलिन का जादू

मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने आज राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल पेश की।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

  प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा संस्थान तक जितने भी प्रवेश फार्म भरे गए , सभी में कॉलम लगभगनाम...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
व्यंग्य- भेदभाव का पहला परिचय प्रपत्र

उत्तर प्रदेश

अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यमकेश्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
अपनी जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी के साथ इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार