कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित, फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर नहीं: रिसर्च

On

 नई दिल्ली। क्या कोविड वैक्सीनेशन और प्रजनन क्षमता का आपस में कोई संबंध है? क्या ऐसे किसी टीके से इनफर्टिलिटी की समस्या आती है? हाल ही में इसे लेकर तमाम तरह के दावे किए गए। इस बीच लगभग 60,000 महिलाओं पर की गई एक स्टडी से पता चला है कि कोविड वैक्सीन का प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।

कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही, खासकर सोशल मीडिया पर, बिना किसी आधार के अफवाहें फैलीं कि वैक्सीनेशन से गर्भाधान की संभावना कम हो जाती है। दरअसल, महामारी के बाद के चरणों में, स्वीडन सहित कुछ देशों में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई। इससे यह सवाल उठा कि क्या यह नई वैक्सीन की वजह से हुआ है? स्वीडन की लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी में सोशल मेडिसिन के प्रोफेसर टॉमस टिम्पका ने कहा, "हमारा नतीजा यह है कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए वैक्सीन जन्म दर में आई कमी का कारण थी।"

ये भी पढ़ें  तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

कम्युनिकेशंस मेडिसिन जर्नल में ये अध्ययन प्रकाशित किया गया। जिसमें, बच्चों के जन्म और गर्भपात के मामलों में वैक्सीनेटेड और बिना वैक्सीनेटेड महिलाओं के बीच कोई खास अंतर नहीं पाया गया। टिम्पका ने कहा, "हमें जन्म दर में कोई अंतर नहीं दिखा। हमने उन सभी रजिस्टर्ड मिसकैरेज को भी देखा है जो प्रेग्नेंट हुई महिलाओं में हुए, और हमें उन ग्रुप्स के बीच भी कोई अंतर नहीं दिखता।" उनका विश्लेषण स्वीडन में 18 से 45 साल की लगभग 60,000 महिलाओं पर की गई स्टडी पर आधारित है। इन महिलाओं में से 75 प्रतिशत को 2021 से 2024 तक एक या दो बार कोविड वैक्सीन लगाई गई थी। शोधार्थियों ने हेल्थ केयर रिकॉर्ड से शिशु जन्म, टीकाकरण, गर्भपात और मौतों का डेटा इस्तेमाल किया। ये नतीजे उन पिछले अध्ययनों पर मुहर लगाते हैं जिनमें कोविड वैक्सीन और फर्टिलिटी के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया था।

ये भी पढ़ें  मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर 

खास बात यह है कि इस स्टडी में गर्भाधान और गर्भावस्था की जांच की गई, जबकि ज्यादातर पिछली रिसर्च "इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट करवा रहे जोड़ों पर केंद्रित" थीं। शोधकर्ताओं ने कोविड के अलावा दूसरे कारकों को भी ध्यान में रखा जो गर्भाधान को प्रभावित कर सकते थे, जैसे कि उम्र और पहले से मौजूद बीमारी। कई स्टडीज से पता चला है कि कोविड संक्रमण गर्भवती के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन वैक्सीनेशन उस जोखिम को काफी कम कर सकता है। टिम्पका ने कहा, "मौजूदा वैज्ञानिक सबूत साफ हैं कि कोविड-19 टीके जो गंभीर बीमारी से सुरक्षा देते हैं, वह संभावित जोखिमों से कहीं ज्यादा है।" टिम्पका ने आगे कहा, "जो महिलाएं परिवार शुरू करना चाहती हैं और जो इस बारे में सोच रही हैं कि कोविड-19 शॉट लगवाएं या नहीं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।"

ये भी पढ़ें  पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, निवेश और इनोवेशन पर जोर

   श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 1,13,767 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, निवेश और इनोवेशन पर जोर

वानखेड़े स्टेडियम में कल होगा टी20 विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज, बादशाह और नोरा फतेही करेंगे शो

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शनिवार से...
खेल  क्रिकेट 
वानखेड़े स्टेडियम में कल होगा टी20 विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज, बादशाह और नोरा फतेही करेंगे शो

नोएडा: चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के  सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी में रहने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

गाजियाबाद पुलिस ने प्रेम कुमार की हत्या के आरोपियों को पकड़ा, चाकू और मोबाइल बरामद

गाजियाबाद। जिले के लिंकरोड थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने प्रेम कुमार की हत्या के आरोपियों को पकड़ा, चाकू और मोबाइल बरामद

Home gardening tips: 40 रुपये का छोटा पैकेट और गमलों में कमाल, पौधों की सेहत बदलने का आसान तरीका

अगर आपके घर के गमलों में लगे पौधे मुरझाए हुए दिखते हैं पत्तियां पीली हो रही हैं फूल कम आ...
कृषि 
Home gardening tips: 40 रुपये का छोटा पैकेट और गमलों में कमाल, पौधों की सेहत बदलने का आसान तरीका

उत्तर प्रदेश

रिंकू सिंह के लिए नया संकट, फेसबुक आईडी हैक के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी, नोएडा रेफर

अलीगढ़। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों साइबर हमले का सामना कर रहे हैं। उनकी फेसबुक आईडी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
रिंकू सिंह के लिए नया संकट, फेसबुक आईडी हैक के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी, नोएडा रेफर

सहारनपुर में महिला चिकित्सक से दिनदहाड़े नकदी और ज्वैलरी लूट, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (नानौता)। नगर के दिल्ली मार्ग स्थित एक क्लीनिक में दिनदहाड़े अज्ञात युवक चाकू के बल पर महिला चिकित्सक से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला चिकित्सक से दिनदहाड़े नकदी और ज्वैलरी लूट, पुलिस जांच में जुटी

मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद। चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती पर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस