वानखेड़े स्टेडियम में कल होगा टी20 विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज, बादशाह और नोरा फतेही करेंगे शो

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है और पहले ही दिन रोमांच चरम पर रहेगा। टूर्नामेंट का आगाज वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है जहां भारत और अमेरिका आमने सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जो फैंस के लिए यादगार बनने वाली है।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा बड़ा टूर्नामेंट

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच कोलंबो में होगा। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन में देखने को मिलेगी। वहीं सबसे ज्यादा नजरें भारत और अमेरिका के मुकाबले पर टिकी रहेंगी जो मुंबई में खेला जाएगा।

IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर ये भी पढ़ें  IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर

शाम छह बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम छह बजे होगी। इसके बाद शाम सात बजे भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला शुरू होगा। ओपनिंग सेरेमनी में लाइव म्यूजिक और डांस का शानदार संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान विश्व कप ट्रॉफी का भव्य आगमन भी कराया जाएगा जो स्टेडियम में मौजूद हर फैन के लिए रोमांचक पल होगा।

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब  ये भी पढ़ें  'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

इन सितारों की परफॉर्मेंस से सजेगा मंच

कार्यक्रम की शुरुआत ऋषभ शर्मा और शिवमणि के संगीत से होगी। इसके बाद जेटपैक कलाकार के जरिए टी20 विश्व कप ट्रॉफी को मैदान में लाया जाएगा। इस खास मौके पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। वे विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चों के साथ टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

बादशाह और नोरा फतेही लगाएंगे रंग

ट्रॉफी के आगमन के बाद स्टेडियम में संगीत और नृत्य की धूम मचने वाली है। मशहूर रैपर बादशाह लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद नोरा फतेही अपने डांस से समां बांधेंगी। कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। इसके बाद टॉस होगा और फिर मुकाबले की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ उतरेगी मैदान में

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। टीम में अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा संजू सैमसन शिवम दुबे ईशान किशन हार्दिक पांड्या अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह हर्षित राणा वरुण चक्रवर्ती कुलदीप यादव अक्षर पटेल वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह शामिल हैं। फैंस को टीम से शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

Views: 56

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव