मुजफ्फरनगर में अवैध अस्पतालों और निरस्त डिग्री वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर।जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और फर्जी/निरस्त डिग्री वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया से मिला।
समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने सीएमओ से पूरे जिले में एक सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि जनपद में एक चिकित्सक डॉ. राकेश नाथ आवटे के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, जिनका लाइसेंस उत्तराखंड सरकार द्वारा निरस्त किया जा चुका है, इसके बावजूद वे मुजफ्फरनगर में विभिन्न अस्पतालों में अपनी डिग्री लगाकर सेवाएं दे रहे हैं।
फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग
हिंदू संघर्ष समिति ने आशंका जताई कि जिले में ऐसे अन्य डॉक्टर भी हो सकते हैं, जो फर्जी डिग्रियों के आधार पर चिकित्सा सेवाएं देकर जनमानस की जान-माल से खिलवाड़ कर रहे हैं।
समिति ने यह भी मांग की कि ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित किया जाए, जो एक साथ कई अस्पतालों में सिर्फ नाम के लिए डिग्री लगाकर अपनी अनुपस्थिति में झोलाछाप डॉक्टरों को इलाज करने का अवसर दे रहे हैं। समिति का कहना है कि डिग्री देने वाले डॉक्टर भी उतने ही दोषी हैं जितना उनके नाम पर इलाज करने वाला झोलाछाप।
सीएमओ का आश्वासन, तुरंत जारी हुआ आदेश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही टीम गठित कर पूरे जनपद में अस्पतालों और क्लीनिकों पर जांच अभियान चलाया जाएगा तथा फर्जी व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने समिति की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए निरस्त डिग्री वाले डॉक्टर डॉ. राकेश नाथ आवटे को प्रैक्टिस से रोकने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र पवार के साथ साधु संयोजक अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, संजय मिश्रा, पवन मित्तल, चमन लाल कुक्की, सुरेंद्र मित्तल, पवन पांचाल, राजेंद्र धीमान, सोनू धीमान सहित विभिन्न संगठनों के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां