अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों के अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर दिया

On

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार और अवसरों को सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और दृढ़ निश्चय के दम पर जीवन के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं और देश की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिव्यांग बहनों और भाइयों की गरिमा, सुगम्यता और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रचनात्मकता और संकल्प के दम पर खास पहचान बनाई है। साथ ही, वे भारत की राष्ट्रीय प्रगति को भी सार्थक बना रहे हैं।

" उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें दिव्यांग अधिकारों से जुड़े मजबूत कानून, सुगम एवं बाधारहित अवसंरचना, समावेशी शिक्षा नीतियां और सहायक तकनीक में नवाचार शामिल हैं। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सरकार इस दिशा में और अधिक प्रयास करेगी, ताकि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण व्यापक स्तर पर संभव हो सके। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1992 में 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस (आईडीपीडी) घोषित किया था। इसका उद्देश्य विश्वभर में दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगता से जुड़ी चुनौतियों को समझने के लिए जागरूकता बढ़ाना, दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और एक समावेशी, सुगम और समान अवसरों वाला समाज बनाना है।

और पढ़ें पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत: 'पराजय की निराशा से बाहर आइए, संसद में अपना दायित्व निभाइए'

इस वर्ष का विषय समाज में दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने, उनकी क्षमताओं को पहचानने और सामाजिक प्रगति में उन्हें बराबरी का स्थान देने पर केंद्रित है। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि जब समाज दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है, तब सामाजिक और आर्थिक तौर पर व्यापक परिवर्तन संभव होते हैं। भारत में करोड़ों दिव्यांगजन अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, खेल, कला, साहित्य, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन से लेकर उद्यमिता तक। सरकार द्वारा सुगम भारत अभियान, दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाएं, विशेष शिक्षा कार्यक्रम और नई तकनीकों की उपलब्धता जैसे कई कदम उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। 

और पढ़ें लखनऊ: रिटायर्ड IAS के आवास के पास संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, चोट और घसीटे जाने के निशान मिले

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा: 13 दिसंबर को जिला एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, नागरिकों को न्याय का सरल मार्ग

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 13 दिसंबर 2025 को मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 13 दिसंबर को जिला एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, नागरिकों को न्याय का सरल मार्ग

नोएडा: जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक, अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण एवं नियम पालन पर जोर

नोएडा। गौतमबुद्व नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आज जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक, अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण एवं नियम पालन पर जोर

मुजफ्फरनगर में मां काली धाम सिद्ध पीठ भोजाहेडी में वार्षिक उत्सव जारी, विश्व शांति हेतु हो रहा अखंड यज्ञ

मुजफ्फरनगर। मां काली धाम मंदिर सिद्ध पीठ भोजाहेडी में चल रहा वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के विशेष माहौल के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मां काली धाम सिद्ध पीठ भोजाहेडी में वार्षिक उत्सव जारी, विश्व शांति हेतु हो रहा अखंड यज्ञ

मेरठ जेल के गेट पर गोलियों की साजिश! हिस्ट्रीशीटर तक कारतूस पहुंचाने की प्लानिंग फेल

उत्तर प्रदेश की एक हाई‑सिक्योरिटी जेल में आज सुरक्षा व्यवस्था की असल परीक्षा तब हुई, जब गेट पर हुई तलाशी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ जेल के गेट पर गोलियों की साजिश! हिस्ट्रीशीटर तक कारतूस पहुंचाने की प्लानिंग फेल

योगी सरकार ने दिव्यांगों को दिया सम्मान और संबल, शरीर नहीं, संकल्प होता है शक्ति

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार ने दिव्यांगों को दिया सम्मान और संबल, शरीर नहीं, संकल्प होता है शक्ति

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर एजाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर (चिलकाना)।  पुलिस मुठभेड़ में गांव दुमझेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश एजाज पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।   पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर एजाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर: खनिज से भरा डंपर अंडरपास से टकराया, चालक की मौत, परिचालक गंभीर घायल

सहारनपुर (गागलहेडी)। सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में सोना सैयद माजरा अंडरपास पर खनिज से भरा डंपर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: खनिज से भरा डंपर अंडरपास से टकराया, चालक की मौत, परिचालक गंभीर घायल