पाकिस्तान में सीडीएफ संकट: क्या भारत का पड़ोसी मुल्क बिखरने की कगार पर!

On
School Ad

नई दिल्ली। पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (सीडीएएफ) को लेकर मचा तूफान अब सिर्फ सत्ता संघर्ष नहीं रहा, बल्कि यह दक्षिण एशिया की सुरक्षा व्यवस्था को हिलाने वाला संकट बन चुका है। 27वें संविधान संशोधन के बाद आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर बनाने की प्रक्रिया जिस तरह ठहरी हुई है, उसने पाकिस्तान को एक बार फिर उस मोड़ पर ला खड़ा किया है जहां सैन्य, राजनीतिक और न्यायिक ढांचे एक-दूसरे पर अविश्वास की लड़ाई में उलझ चुके हैं। जियो टीवी पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर तौकीर शाह ने मंगलवार को जो कहा, वह अनिश्चितता की ओर इशारा कर रहा है।

वह भले ही इसे “महज शरारत” कहते हुए यह दावा कर रहे हों कि “सेना-सत्ता के बीच टकराव नहीं है” और नवाज शरीफ, फील्ड मार्शल मुनीर को उच्च सम्मान देते हैं, लेकिन जमीन पर उठती धूल कुछ और कहानी सुना रही है। इमरान खान से काफी जद्दोजहद के बाद उनकी बहन उज्मा जब आदियाला जेल से बाहर आईं (2 दिसंबर) तब भी उन्होंने आसिम मुनीर का जिक्र नेगेटिव सेंस में लिया। ये स्पष्ट दर्शाता है कि सियासत और सेना एक पटरी पर चलने को राजी नहीं हैं। स्काई न्यूज को बुधवार को दिए इंटरव्यू में इमरान की दूसरी बहन अलिमा ने दावा किया कि मुनीर एक कट्टरपंथी हैं इसलिए भारत से जंग चाहते हैं। भारत को यहीं सतर्क रहने की जरूरत है। एक ऐसा पाकिस्तान जहां सत्ता संतुलन ढह चुका है, जहां सेना अपनी संरचना को पूरी तरह केंद्रीकृत कर रही है, जहां राजनीतिक शक्तियां खासतौर पर पीटीआई और इमरान खान सीधे-सीधे सेना प्रमुख को “इतिहास का सबसे अत्याचारी, मानसिक रूप से अस्थिर तानाशाह” बता रही हैं, और जहां संविधान को एक सैन्य ढाल में रूपांतरित किया जा रहा है, तो ऐसे पाकिस्तान का अनुमान लगाना कठिन होता है, और यही उसे खतरनाक बनाता है। इमरान खान और पीटीआई का आरोप है कि सीडीएफ मॉडल असल में एक “संवैधानिक तख्तापलट” है। एक ऐसा ढांचा जो नागरिक शासन को कागज की परत तक सीमित कर देता है। जब एक ही व्यक्ति के पास तीनों सेनाओं की कमान, परमाणु हथियारों की सुरक्षा संरचना, रणनीतिक नीति और आंतरिक सुरक्षा पर अंतिम शब्द हो और उस फैसले को चुनौती देने वाला कोई राजनीतिक या न्यायिक ढांचा बचा न रहे- तब पड़ोसी देशों के लिए यह अस्थिरता एक बड़ा सुरक्षा जोखिम बन जाती है।

कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम ! ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

भारत जानता है कि पाकिस्तान में जब भी आंतरिक शक्ति-संघर्ष गहरा होता है, तो अक्सर सीमा पर ध्यान भटकाने वाले कदम उठाए जाते हैं—कभी अचानक गोलीबारी, कभी आतंक-समर्थित उकसावे, कभी कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक बयानबाजी। यह सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि पाकिस्तान की राजनीतिक प्रवृत्ति का एक स्थापित पैटर्न है। आज का संकट उस पैटर्न के कहीं बड़े संस्करण की आहट देता है। अगर पाकिस्तान के भीतर सत्ता दो खेमों—एक सेना प्रमुख के नेतृत्व वाला और दूसरा पीटीआई समर्थित जन-आक्रोश—में बंटती है, और सरकार सिर्फ सफाई देकर स्थिति संभालने की कोशिश करती है, तो यह एक ऐसे राष्ट्र का संकेत है जो घरेलू असंतुलन को बाहरी तनाव से ढकने की कोशिश कर सकता है। भारत को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होनी चाहिए कि सत्ता केंद्रीकरण की यह नई व्यवस्था सीमाई निर्णयों को और अस्पष्ट और आक्रामक बना सकती है।

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

अगर पाकिस्तान की शीर्ष सैन्य सत्ता समझती है कि लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर है और राजनीतिक विपक्ष दबाया जा चुका है, तो किसी भी उकसावे को सैन्य प्रतिक्रिया से दबाने की प्रवृत्ति और तेज हो सकती है। पाकिस्तान खुद कह रहा है कि सब सामान्य है, लेकिन उसकी राजनीति, सड़कों पर असंतोष, सेना के भीतर खिंचाव, पाकिस्तान तहरीक इंसाफ का उग्र आरोप, और सीडीएफ नोटिफिकेशन की अनिश्चितता यह दिखाती है कि देश अपनी ही संस्थाओं द्वारा खींचे जा रहे रस्साकशी में उलझा है। भारत के लिए यह पड़ोसी सिर्फ अस्थिर नहीं, बल्कि अपनी अस्थिरता से बाहर आग उगलने की प्रवृत्ति वाला पड़ोसी भी है। 

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, नौ घायल ये भी पढ़ें  नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, नौ घायल

Views: 69

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में मंगलवार को उस...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
 ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम