अपनी मर्जी से गांव में पहुँच गए बिजली चैकिंग करने,लाइनमैन झुसला,ग्रामीणों ने किया हंगामा
कैराना। तार जोड़ते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर संविदा लाइनमेन बुरी तरह झुलस गया,जिसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोषी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीतरवाड़ा पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। रविवार की दोपहर आधा दर्जन संविदाकर्मी बिना किसी […]
कैराना। तार जोड़ते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर संविदा लाइनमेन बुरी तरह झुलस गया,जिसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोषी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीतरवाड़ा पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया।
जब संविदा लाइनमैन तौसीफ पुत्र इस्लाम शटडाउन लेकर विद्युत कनेक्शन जोडऩे के लिए पोल पर चढ़ा तो एक चर्चित संविदा लाइनमैन ने शटडाउन वापस कर विद्युत लाइन चालू कर दी और विद्युत पोल पर चढ़ा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
ये भी पढ़ें वाराणसी : पार्कों के सुंदरीकरण में लापरवाही मामले में नगर निगम ने दो फर्मों पर लगाया जुर्मानासूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए,जिसके बाद साथी संविदा लाइनमैन मौके से फरार हो गए। ग्रामीण के सहयोग से घायल लाइनमैन को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोषी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान राजेश प्रधान, गय्यूर हसन,नवाब अली, पुष्कर सैनी, तालिब चौधरी,मेहरदीन,युवा मंडल महासचिव अमजद हसन,असजद अली सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप: बिना किसी विद्युत अधिकारी के गांव में विद्युत चेकिंग करने पहुंचे संविदाकर्मियों पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी अधिकारी के संविदाकर्मी मकानों में घुसकर कार्रवाई का भय दिखाकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हैं,जो खुद को अधिकारी से कम नहीं समझते।
हादसे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे बिजली अधिकारी: करंट की चपेट में आए संविदा लाइनमैन की सूचना पर भी विद्युत उपखंड अधिकारी ओपी बेदी घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर नही पहुंचे, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद भी विद्युत विभाग उदासीन बना हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां