मुजफ्फरनगर में रतनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर व उसके पुत्रों की 15.50 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गौकश व सजायाफ्ता गैंगस्टर जाहिद व उसके पुत्रों की लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी के नेतृत्व में  की गई। पुलिस के अनुसार गैंग लीडर जाहिद पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाड़ा थाना रतनपुरी द्वारा हत्या, गौकशी एवं अन्य संगीन अपराधों से अर्जित अवैध धन से स्वयं तथा अपने परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदी गई थीं, जिन्हें अब कुर्क किया गया है।

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुलिस के अनुसार गैंग लीडर जाहिद के गैंग में उसके पुत्र खालिद व आमिर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जिनके द्वारा हत्या, हत्या का प्रयास, गौकशी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपराध से अर्जित संपत्तियां अपनी पत्नी व पुत्रों के नाम स्थानांतरित कर रखी थीं।
कुर्क की गई संपत्तियों में ग्राम हुसैनाबाद भनवाड़ा एवं ग्राम रियावली नंगला स्थित कुल चार कृषि भूमि, एक पिकअप वाहन तथा दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। कुर्क की गई संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है।

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप ये भी पढ़ें  आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग लीडर जाहिद, उसके पुत्र खालिद एवं आमिर के विरुद्ध गौवध अधिनियम, हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित अनेक गंभीर धाराओं में दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र  ये भी पढ़ें  ईंधन की कमी से क्यूबा में गहराया मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र

Views: 162

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

   मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जसवंतपुरी वार्ड संख्या-13 में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जसवंतपुरी वार्ड में बदहाली की तस्वीर, 20 साल पुरानी सड़क-नालियां जर्जर, चुनाव में मिला था निर्माण का वादा

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

उत्तर प्रदेश

CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी का नया 'सुरक्षा कवच': UP सरकार ने खरीदा ₹100 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड.. अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्षी 'INDIA' गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव