मुजफ्फरनगर: स्वच्छता अभियान को मिली नई रफ्तार, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को पांच नई जेसीबी मशीनों का लोकार्पण किया। इन मशीनों को 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 2.10 करोड़ रुपये की निधि से खरीदा गया है। जेसीबी का समर्पण शहर में सफाई, नालों की खुदाई और कूड़ा निष्पादन कार्यों में गति लाने के लिए किया गया।

मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आयोजित समारोह में पालिका अध्यक्ष ने नई जेसीबी का उद्घाटन किया और इसका जनहितार्थ समर्पण किया। इस अवसर पर पालिका के सभासदों और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन के बाद मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका का पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्य, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद स्थापित किया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें तिरपाल से ढकवाई गईं, पुलिस ने हटवाए बाहर लगे स्टॉलपालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। आधुनिक मशीनों से कार्यों में गति और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और विस्तारित नगर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए संसाधनों की आवश्यकता थी, जिसे पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया।
ये भी पढ़ें पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मानईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के पास पहले से सात जेसीबी और छह बुललोडर ट्रैक्टर थे। अब पांच नई जेसीबी के शामिल होने से सफाई व्यवस्था की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इन मशीनों से नालों की सफाई, अवैध अतिक्रमण हटाना, कूड़ा निस्तारण और आपातकालीन मलबा हटाने के काम तेज और कुशल तरीके से किए जा सकेंगे।
समारोह में मुख्य रूप से सभासद शौकत अंसारी, उमरदराज, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा और अन्य कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां