मुजफ्फरनगर: शहर की सफाई व्यवस्था को मिले 'आधुनिक हथियार', करोड़ों की लागत से आईं नई मशीनें स्वास्थ्य विभाग को समर्पित

15वें वित्त आयोग की निधि से बदली नगर पालिका की सूरत; नालों की सफाई और कूड़ा निस्तारण के कार्यों में अब आएगी सुपरफास्ट तेजी

मुजफ्फरनगर। शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने एक बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए सफाई व्यवस्था को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई आधुनिक मशीनों का लोकार्पण कर उन्हें जनहित में समर्पित किया गया। इन नई मशीनों के बेड़े में शामिल होने से अब शहर के बड़े नालों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और कूड़ा निस्तारण जैसे कार्यों में मानवीय श्रम के साथ-साथ मशीनी शक्ति का भी भरपूर लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-02-16 at 2.56.19 PM

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग ये भी पढ़ें  मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इन मशीनों का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपये की निधि से खरीदी गई पांच नई जेसीबी मशीनों को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा। लोकार्पण के उपरांत पालिका अध्यक्ष ने वाटिका का पैदल निरीक्षण भी किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि मुजफ्फरनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा ये भी पढ़ें  आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

अधिशासी अधिकारी (EO) डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस अवसर पर तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि पालिका के पास पहले से सात जेसीबी और छह बुललोडर ट्रैक्टर कार्यरत थे, लेकिन शहर के विस्तार को देखते हुए ये नाकाफी साबित हो रहे थे। अब पांच नई जेसीबी के जुड़ जाने से पालिका की कार्यक्षमता में बड़ी वृद्धि होगी। इन मशीनों का उपयोग अवैध अतिक्रमण हटाने, नालों की गहरी खुदाई, मलबे के त्वरित निस्तारण और आपातकालीन स्थितियों में किया जाएगा। नई मशीनों के आने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पालिका प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सभासद शौकत अंसारी, उमरदराज, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई वैशाली सोती और लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा सहित भारी संख्या में कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिका अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

Views: 134

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर