मुजफ्फरनगर: हथियारों की डील के दौरान पुलिस ने मारा छापा, पिस्टल और रिवॉल्वर के साथ चार तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

बारात घर के पास चल रहा था सौदा; एडवांस देकर डिलीवरी लेने पहुंचे थे खरीदार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने मिमलाना रोड पर चल रही एक हथियारों की डील के बीच में ही छापा मारकर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गिरोह में न केवल हथियार सप्लाई करने वाले माफिया शामिल हैं, बल्कि वे लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं जो अपनी दबंगई चमकाने के लिए अवैध हथियार खरीदने पहुंचे थे। पुलिस ने इनके पास से आधुनिक हथियार और सौदे की नकदी बरामद कर इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बारात घर के पास चल रहा था अवैध हथियारों का 'बाजार'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि मिमलाना रोड स्थित न्यू गुडलक बारात घर के पास कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी लेने और देने के लिए एकत्र होने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही चारों आरोपी आपस में हथियारों और रुपयों का आदान-प्रदान करने लगे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर और 5 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।

एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई ये भी पढ़ें  एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई

एडवांस देकर तय हुआ था सौदा, सस्पेंस के बाद खुले नाम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित ये भी पढ़ें  कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। पकड़े गए आरोपियों में सिद्धार्थ और अमरीश कुमार (निवासी ग्राम मुथरा, चरथावल), हिमांशु (निवासी रायपुर, शामली) और दीपक कुमार (निवासी केवलपुरी, सिविल लाइन) शामिल हैं। जांच में पता चला कि सिद्धार्थ और हिमांशु मुख्य सप्लायर हैं, जबकि अमरीश और दीपक ने उनसे हथियारों की मांग की थी। डील के मुताबिक, खरीदारों ने सप्लायरों को 2500-2500 रुपये एडवांस भी दे दिए थे और शेष रकम डिलीवरी के वक्त दी जानी थी।

लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अब इन आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार आखिर किस फैक्ट्री से बनकर आए थे और इनके तार और किन-किन अपराधियों से जुड़े हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

Views: 351

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर