मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप पर दबंगई, पैसे मांगने पर सेल्समैन को 50 मीटर तक घसीटा
मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाने के बाद पैसे मांगने पर न केवल सेल्समैन को गालियां दीं, बल्कि उसे करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अपनी कार में करीब 2000 रुपये का पेट्रोल डलवाया। जब सेल्समैन ने भुगतान करने को कहा तो कार सवार भड़क गए और अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे सेल्समैन वाहन के साथ घिसटता चला गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित आजाद, शोएब और आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां