मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील
आरडीएफ के दुरुपयोग पर डीएम का हंटर: शाकुम्बरी, एरिस्टो, गैलेक्सी और कृष्णांचल पेपर मिल में भारी अनियमितता; प्रदूषण बोर्ड की टीम ने की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की धज्जियां उड़ाने वाली पेपर मिलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) के अवैध उपयोग और परिवहन को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम ने नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जौली रोड, भोपा रोड और मेरठ रोड स्थित पेपर मिलों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर चार प्रमुख पेपर मिलों के ट्रॉमल प्लांट और बॉयलरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
इन इकाइयों पर गिरी गाज नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, सम्भागीय परिवहन अधिकारी और नगर पालिका की टीम शामिल रही। टीम ने एक साथ चार बड़ी मिलों पर छापा मारा:
ये भी पढ़ें शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत-
शाकुम्बरी पेपर मिल (भोपा रोड)
-
एरिस्टो क्राफ्ट पेपर (मेरठ रोड)
-
गैलेक्सी पेपर मिल
-
कृष्णांचल पेपर मिल
मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई निरीक्षण के दौरान शाकुम्बरी पेपर मिल और एरिस्टो क्राफ्ट पेपर में आरडीएफ प्रोसेसिंग के लिए बिना अनुमति स्थापित किए गए ट्रॉमल प्लांट को अधिकारियों ने तुरंत सील कर दिया। वहीं, गैलेक्सी और कृष्णांचल पेपर मिल में वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था (APCS) प्रभावी रूप से संचालित नहीं मिली, जिसके चलते इनके आरडीएफ बॉयलरों को सील कर आरडीएफ के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
प्रदूषण फैलाने वालों को अंतिम चेतावनी प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्यावरण सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली और हवा में जहर घोलने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का कठोर रुख अपनाया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां