पुलिस और जनता के बीच 'सेतु' हैं चौकीदार: एसएसपी ने साइकिल, नकद इनाम और टॉर्च देकर बढ़ाया मान

पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने की चौकीदारों के साथ गोष्ठी; उत्कृष्ट कार्य करने वाले साबिर चौधरी को भेंट की साइकिल

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और सूचना तंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के समस्त थानों से आए चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने चौकीदारों की भूमिका को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरित किए।

पुलिस-जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी

मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शा

गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि चौकीदार पुलिस और जनता के बीच एक 'सेतु' का कार्य करते हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उनकी सक्रियता, सजगता और समयबद्ध सूचना से अपराधों की रोकथाम व खुलासे में पुलिस को निर्णायक सहयोग मिलता है। उन्होंने चौकीदारों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, अवांछित गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्तियों पर पैनी नजर रखें तथा तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें।

मुजफ्फरनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 570 किसानों ने लिया हिस्सा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से 570 किसानों ने लिया हिस्सा

साइकिल और नकद पुरस्कार से सम्मान

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

चौकीदारों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को मंच पर सम्मानित किया। विशेष रूप से शेरपुर के चौकीदार साबिर चौधरी को उनके शानदार कार्य के लिए साइकिल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, रात्रि गश्त और सुरक्षा कार्यों में सुगमता के लिए गोष्ठी में मौजूद सभी चौकीदारों को टॉर्च वितरित की गई।

अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चौकीदारों को प्रेरित करना और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सशक्त बनाना रहा। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Views: 96

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संसदीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का संवदेनशील चेहरा नजर आया। एसपी सिटी सत्यनारायण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं