न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 21 रन से हराया, वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक भी नहीं दिला सका जीत

On

रांची। न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 […]

रांची। न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाये। सुंदर के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बनाए।

न्यूजीलैंड से मिले 177 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 15 रनों के स्कोर पर ईशान किशन (04), शुभमन गिल (07) और राहुल त्रिपाठी (00) पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 68 रन जोड़े। 83 के कुल स्कोर पर ईश सोढ़ी ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। सूर्य ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए। सूर्या के आउट होने के बाद हार्दिक भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। उन्हें ब्रेसवेल ने पवेलियन भेजा। हार्दिक ने 20 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 21 रन बनाए। 16वें ओवर में 111 के कुल स्कोर पर दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए। 17वें ओवर में शिवम मावी 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। 127 के कुल स्कोर पर लॉकी फर्ग्युसन ने कुलदीप यादव (00) को आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। 151 के कुल स्कोर पर सुंदर को फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। सुंदर ने 28 गेंदों पर 50 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में 9 पर विकेट 155 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।

टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत

न्यूजीलैंड ने बनाये 176 रन, मिचेल और कॉनवे ने लगाया अर्धशतक

बढ़ी 'घूसखोर पंडत' की मुश्किलें, अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज ये भी पढ़ें  बढ़ी 'घूसखोर पंडत' की मुश्किलें, अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज

इससे पहले इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड को फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 43 रन जोड़े। इसी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने पहले फिन एलन और उसके बाद मार्क चैपमैन को एक के बाद एक आउट कर न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। एलन ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की बदौलत 35 रन बनाए,जबकि चैपमैन खाता भी नहीं खोल सके।

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट कोहली सबसे ज्यादा रन, हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी ये भी पढ़ें  भारत-पाकिस्तान टी20: विराट कोहली सबसे ज्यादा रन, हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और कॉनवे ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 100 के पार ले गए। 13वें ओवर में 103 के कुल स्कोर पर कुलदीप ने फिलिप्स (17) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। 18वें ओवर में 139 के कुल स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। कॉनवे ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की बदौलत 52 रन बनाए। कॉनवे के आउट होने के बाद माइकल ब्रेसवेल (01) और मिचेल सैंटनर (07) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए मैच के आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल ने 27 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों तक पहुंचा दिया। मिचेल ने इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका जड़ा। मिचेल 30 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के की बदौलत नाबाद 59 रन बनाए। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने 2, कुलदीप यादव,शिवम मावी और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को...
Breaking News  बिज़नेस 
डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!