मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शा
नगर पालिका का 'गारबेज फ्री सिटी' की ओर बड़ा कदम, तंग गलियों में भी अब आसानी से होगी सफाई
मुज़फ्फरनगर - शहर को 'गारबेज फ्री सिटी' बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। शहर की तंग और छोटी गलियों तक स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पालिका ने 55 गारबेज ई-रिक्शा का बेड़ा तैयार किया है। इससे अब डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नालियों की सफाई का कार्य और अधिक प्रभावी हो सकेगा।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जानकारी दी कि 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 1.80 करोड़ रुपये की लागत से इन ई-रिक्शाओं की खरीद की गई है। अब तक शहर की संकरी गलियों में बड़े कूड़ा वाहन न पहुंच पाने के कारण सफाई कर्मचारियों को हाथ से रेहड़ा (हाथगाड़ी) खींचने की मजबूरी थी। नई ई-रिक्शा सेवा शुरू होने से न केवल सफाई कर्मियों का शारीरिक श्रम कम होगा, बल्कि स्वच्छता कार्यों में भी तेजी आएगी।
ये भी पढ़ें दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यासफिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में एक ई-रिक्शा तैनात की जाएगी, जो दिनभर गलियों में घूमकर कूड़ा एकत्र करेगी और नालियों की सिल्ट को भी साफ करेगी। पालिका अध्यक्ष के अनुसार, शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा डलावघर हटाकर उनका सौंदर्यीकरण करना, सेल्फी प्वाइंट बनाना और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एयर मिस्ट टावर लगाना पहले से ही प्राथमिकता में है। अब इस नई पहल से स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को और बेहतर बनाने की उम्मीद है। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो भविष्य में ई-रिक्शा की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां