‘परीक्षा पे चर्चा’ में बोले पीएम मोदी – छात्र मेरी परीक्षा ले रहे हैं और मुझे इसमें आनंद आता है

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे परीक्षा’ पर चर्चा की शुरूआत करते हुए छात्रों से कहा कि शायद इतनी ठंड में पहली बार परीक्षा पर चर्चा हो रही है। परीक्षा पे चर्चा फरवरी में करते हैं लेकिन विचार आया कि आप सबको 26 जनवरी का भी लाभ मिले। दरअसल इस कार्यक्रम में शामिल […]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे परीक्षा’ पर चर्चा की शुरूआत करते हुए छात्रों से कहा कि शायद इतनी ठंड में पहली बार परीक्षा पर चर्चा हो रही है। परीक्षा पे चर्चा फरवरी में करते हैं लेकिन विचार आया कि आप सबको 26 जनवरी का भी लाभ मिले। दरअसल इस कार्यक्रम में शामिल कई छात्र कर्तव्य पथ पर परेड देखने भी गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा मेरी भी परीक्षा है, देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं और मुझे यह परीक्षा देने में आनंद आता है।

मदुरई केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अश्विनी ने प्रधानमंत्री से परीक्षा के तनाव, दबाव और परीक्षा में अधिक अंक लाने के प्रेशर पर प्रश्न पूछा। इसी प्रकार अन्य छात्रों ने प्रधानमंत्री से पूछा कि यदि परीक्षा में उनके अच्छे अंक न आए तो वह अपने परिवार के प्रेशर को कैसे डील करें। प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जैसे क्रिकेट में गुगली होता है यानी निशाना एक होता है और दिशा दूसरी होती है। प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप पहली ही बॉल में मुझे आउट करना चाहती हो।

नसीम सोलंकी का विधानसभा में शायराना वार: "जहर तो मैं हंसते-हंसते पी गई", लेम्बोर्गिनी हादसे पर सरकार को घेरा ये भी पढ़ें  नसीम सोलंकी का विधानसभा में शायराना वार: "जहर तो मैं हंसते-हंसते पी गई", लेम्बोर्गिनी हादसे पर सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि परिवार के लोगों की आपसे अपेक्षा होना बहुत स्वाभाविक है और उसमें कुछ गलत भी नहीं है। हालांकि पीएम मोदी ने कहा कि यदि परिवार के लोग अपेक्षाएं सोशल स्टेटस के कारण कर रहे हैं तो यह चिंता का विषय है। अभिभावकों को कई बार लगता है कि जब सोसाइटी में जाएंगे तो बच्चों के बारे में क्या बताएंगे, कभी-कभी माता-पिता छात्रों की स्थिति को जानने के बावजूद भी अपने सोशल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए बच्चों के बारे में समाज में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और फिर घर में आकर बच्चों से ऐसी ही अपेक्षा करते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के ऊपर लगातार अच्छे, और अच्छे अंक लाने के लिए दबाव बनाया जाता है।

डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश ये भी पढ़ें  डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि क्रिकेट का मैच देखते हुए आपने देखा होगा कि जब कोई खिलाड़ी खेलने के लिए आता है तो पूरा स्टेडियम चौका, छक्का चिल्लाता है। क्या खिलाड़ी दर्शकों की डिमांड के ऊपर चौके और छक्के लगाता है। नहीं वह वैसा नहीं करता। कोई कितना ही चिल्लाता रहे खिलाड़ी का ध्यान बॉल पर होता है और जैसी बॉल आती है वैसा ही खेलता है न कि दर्शकों के कहने पर। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्र भी अपनी स्टडी पर फोकस करें किसी दबाव में न आएं।

मुंबई में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: पिलर का मलबा ऑटोरिक्शा पर गिरा, कई यात्री गंभीर रूप से घायल ये भी पढ़ें  मुंबई में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: पिलर का मलबा ऑटोरिक्शा पर गिरा, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

प्रधानमंत्री ने छात्रों को आत्मनिरीक्षण करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप की क्षमता बहुत अधिक है और आप अपने आप का सही मूल्यांकन नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा मां-बाप को बच्चों पर पढ़ाई के लिए अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए लेकिन बच्चों को भी अपनी क्षमता से कम नहीं करना चाहिए।

हिमाचल की आरुषि ठाकुर ने प्रधानमंत्री से पूछा कि यह बात समझ नहीं आती कि परीक्षा के दौरान पढ़ाई कहां से शुरू करूं, मुझे अक्सर ऐसा लगता है कि मैंने जो कुछ भी पढ़ा था मैं वह सब भूल गई हूं। कई अन्य छात्रों ने भी प्रधानमंत्री से पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रश्न पूछे।

प्रधानमंत्री ने कहा केवल परीक्षा के लिए ही नहीं बल्कि जीवन में भी हमें टाइम मैनेजमेंट के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को कहा कि अक्सर काम का ढेर इसलिए हो जाता है क्योंकि जो काम करना था वह हमने सही समय पर नहीं किया। प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि विश्लेषण करना चाहिए कि हमें किस विषय को कितनी देर और कब पढ़ना है। उन्होंने कहा कि हमें जो विषय पसंद हैं या आते हैं हम उन्हीं में ज्यादा समय देते हैं और उन्हीं में खोए रहते हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेश माइंड के साथ सबसे पहले उस विषय को पढ़ने का प्रयास करें जिसमें आपको कठिनाई आती है।

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि यदि आप घर में अपनी मां के कार्य करने की शैली को देखें तो उससे भी आप टाइम मैनेजमेंट को सीख सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के लिए समय को सही तरीके से डिसट्रीब्यूट कीजिए।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को...
Breaking News  बिज़नेस 
डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!