पश्चिम एशिया तनाव पर बोले राहुल गांधी: 'शांति का रास्ता केवल संवाद और संयम से ही निकलेगा'
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि यह हालात पूरे क्षेत्र को बड़े संघर्ष की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तनाव से करोड़ों लोग, जिनमें लगभग एक करोड़ भारतीय भी हैं, असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और गहरा करेंगे। उन्होंने अमेरिका-इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों और ईरान द्वारा अन्य मध्य-पूर्वी देशों पर किए गए हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा से केवल हिंसा ही जन्म लेती है और शांति का रास्ता संवाद और संयम से ही निकल सकता है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को नैतिक रूप से स्पष्ट होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून तथा मानव जीवन की रक्षा के लिए साफ-साफ बोलने का साहस दिखाना चाहिए। भारत की विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे लगातार उसी दिशा में रहना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस समय की चुप्पी भारत की वैश्विक साख को कमजोर कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां