सऊदी अरब ने ट्रम्प से की ईरान पर हमले जारी रखने की मांग, 'सत्ता परिवर्तन' को बताया क्षेत्र के लिए जरूरी

रियाद/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालातों के बीच एक सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से चर्चा के दौरान ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने का आग्रह किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब ईरान की मौजूदा सरकार को खाड़ी क्षेत्र के लिए एक स्थायी खतरा मानता है और इस समय को 'मिडल ईस्ट' की सूरत बदलने के बड़े अवसर के रूप में देख रहा है।
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राउन प्रिंस का मानना है कि क्षेत्र में शांति के लिए ईरान में सत्ता परिवर्तन अनिवार्य है। हालांकि, सऊदी सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। सऊदी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी आधिकारिक नीति अब भी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की है और वे किसी भी तरह के युद्ध विस्तार या सैन्य कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं।
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के पावर प्लांट पर होने वाले हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। इससे पहले ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए महज 48 घंटे की कड़ी चेतावनी दी थी। ट्रम्प का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत में 15 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है, हालांकि इन मुद्दों की विस्तृत सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआरइस पूरे घटनाक्रम पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए वाशिंगटन के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। इस बीच, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मिलकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में जुटे हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी रविवार को राष्ट्रपति ट्रम्प से इस विषय पर लंबी चर्चा की है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इन पांच दिनों की मोहलत और आगामी कूटनीतिक कदमों पर टिकी हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां