ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
कोयंबटूर। सद्गुरु द्वारा ईशा फाउंडेशन में आयोजित महाशिवरात्रि के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। शिव की भक्ति में लीन होकर भारतीय सिनेमा के कई बड़े स्टार्स और सिंगर को डांस करते हुए देखा गया। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों के साथ थिरकती दिखीं। तमन्ना भाटिया कई सालों से महाशिवरात्रि के जश्न का हिस्सा बनती आ रही हैं, और इस बार भी वे भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखीं। सिंपल व्हाइट लुक के साथ अभिनेत्री को पूरे जोश के साथ डांस करते हुए देखा गया। अभिनेत्री का डांस सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं भव्य समारोह में बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट को भी देखा गया। उन्होंने खास बातचीत में ईशा फाउंडेशन के दौरे का अनुभव शेयर किया, जो उनके लिए शानदार रहा। गायक ने कहा, "यहां बहुत प्रेम और स्नेह है।
भक्त एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, और उनकी मुस्कान और अभिवादन में आप स्वयं भगवान महादेव की उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं। उनका आनंद और भक्ति दिव्यता को दर्शाती है। यहां आते ही अनोखी ऊर्जा का अनुभव महसूस होता है और वो शिव है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।" महाशिवरात्रि के भव्य कार्यक्रम में धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी को भी देखा गया।
दोनों अभिनेत्रियों के लिए महाशिवरात्रि के भव्य समारोह का अनुभव बहुत अच्छा रहा। धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बताया कि महाशिवरात्रि उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक राह के जरिए शिव से जुड़ने का तरीका है। सारा बीते चार साल से समारोह का हिस्सा बन रही हैं और अपनी सफलता का श्रेय भी वे अपने माता-पिता को देती हैं। सारा ने एक छात्र के रूप में पहली बार फाउंडेशन से जुड़ी थी और तब से लेकर अब तक खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर रही हैं। बता दें कि कोयंबटूर में हुए महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 180 देशों के लोगों ने शामिल होकर इसे भव्य और भक्तिमय बनाया। सद्गुरु भी महाशिवरात्रि को पूजा-पाठ के साथ ध्यान का दिन मानते हैं। उनका कहना है कि शिवतत्व से मिलने के लिए मन का जागृत होना जरूरी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां