शानदार रहा अरिजीत सिंह के साथ जियागंज स्टूडियो में 'तेरे संग' रिकॉर्ड करने का अनुभव : यूलिया वंतूर
ये भी पढ़ें होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा
ये भी पढ़ें उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाईमुंबई। एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर ने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ नए गाने 'तेरे संग' पर काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने खास बातचीत में बताया कि अरिजीत सिंह के जियागंज (पश्चिम बंगाल) स्थित घर में बने उनके स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा। यूलिया ने आईएएनएस को बताया, "यह बेहद खास और शानदार अनुभव रहा। अरिजीत ने न सिर्फ गाना गाने के लिए हामी भरी क्योंकि उन्हें गाना पसंद आया, बल्कि उन्होंने हमें अपने घर बुलाया और जियागंज में स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कराई। उनकी बनाई दुनिया को देखना वाकई खास और इंप्रेस करने वाला था। इससे मुझे समझ आया कि अरिजीत पूरी तरह से म्यूजिक, कम्युनिटी, दूसरों की मदद और लोगों के प्रति समर्पित हैं।" उन्होंने आगे बताया, " मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे यह मौका मिला।
ये भी पढ़ें राज्यसभा में अनूठी पहल: चर्चा खत्म होने के बाद भी विपक्ष ने बुलंद की आवाज; सभापति ने दिया मौका
उन्होंने हमारा बहुत प्यार और सम्मान से स्वागत किया। ऐसी जगह पर गाना रिकॉर्ड करना जहां इतने सारे हिट गाने बन चुके हैं, मुझे खास लगा। वहां ऐसा लगता है जैसे हर पल चमत्कार हो रहे हों।" यूलिया ने हाल ही में गाने के टीजर को पोस्ट किया था, जिसमें अरिजीत सिंह गाते हुए दिख रहे और साथ ही यूलिया और दीपक तिजोरी भी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। यह प्रोजेक्ट सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया और म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सोनी म्यूजिक इंडिया का है। यूलिया ने अरिजीत सिंह के साथ पहली बार काम करने को "अविश्वसनीय" और "संतोषजनक" अनुभव बताया।
उन्होंने कहा, "मैं सच में आभारी हूं कि अरिजीत को हमारी शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' के लिए मेरा गाया गाना पसंद आया। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से इसे और भी खास बना दिया। उनकी मैजिकल म्यूजिकल वर्ल्ड का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा पल था। 'तेरे संग' को बहुत प्यार से गाया गया है और यह एक ऐसी कहानी बयां करता है जो कई दिलों को छू लेगी।" 'तेरे संग' ट्रैक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' का हिस्सा है। इस फिल्म में यूलिया वंतूर के अलावा दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हीलन मेरेडिज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां