एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने देने वाले 'डिस्को किंग' जब बोले थे, 'अब मजा नहीं आता'

On

 मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए, जिन्होंने अपनी कलाकारी की खास छाप छोड़ी, लेकिन 'डिस्को किंग' यानी बप्पी लाहिरी का नाम हमेशा अलग चमकता है। उन्होंने न सिर्फ संगीत दिया, बल्कि डिस्को की लहर चलाकर पूरी इंडस्ट्री के ट्रेंड को बदल दिया। उनकी धुनें पार्टी की शान बनीं, दिलों को छुआ और कई जेनरेशन को नचाया। 'डिस्को किंग' की उपाधि उन्होंने सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि अपनी फास्ट बीट्स, पॉप-डिस्को फ्यूजन और अनगिनत हिट गानों से कमाई। बप्पी दा 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे।

27 नवंबर 1952 को जन्मे अलोकेश लाहिरी ने डिस्को बीट्स के साथ बॉलीवुड संगीत को नया रूप दिया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1986 में आई, जब उन्होंने एक साल में 33 फिल्मों के साथ 180 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई। बप्पी दा का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ। पिता अपरेश लाहिरी और मां बंसरी लाहिरी दोनों प्रसिद्ध बंगाली गायक-संगीतकार थे। तीन साल की उम्र से क्लासिकल तबला बजाने वाले बप्पी दा ने पंडित शांताप्रसाद से शिक्षा ली। लता मंगेशकर ने बचपन में उनके तबला की तारीफ की थी। 11 साल की उम्र में पियानो और ट्यून बनाना शुरू किया।

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म ये भी पढ़ें  जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

उन्होंने हिंदी, बंगाली और दक्षिण भारतीय भाषाओं में 5 हजार से ज्यादा गाने कंपोज किए और 500 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। उनकी फिल्मों में 'डिस्को डांसर', 'नमक हलाल', 'थानेदार', और 'शराबी' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। 'तम्मा तम्मा लोगे', 'जिमी जिमी आ जा', 'रात बाकी है', और 'पग घुंघरू बांध मीरा नाचती' जैसे गाने पीढ़ियों को नचाते रहे। उन्होंने खुद कई गाने गाए और मिथुन चक्रवर्ती के साथ डिस्को कल्चर को लोकप्रिय बनाया। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब 500 से ज्यादा फिल्मों का संगीत तैयार करने वाले डिस्को किंग ने बदलते दौर पर खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि अब उन्हें काम में ज्यादा मजा नहीं आता। एक इंटरव्यू के दौरान बप्पी दा ने कहा था, "पहले का दौर मजेदार था। आरडी बर्मन (पंचम दा), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, और कल्याणजी-आनंदजी जैसे संगीतकारों के साथ काम करने में मजा आता था।

मोहित चौहान बर्थडे: अभिनेता बनने का था सपना, लेकिन आवाज ने बना दिया स्टार ये भी पढ़ें  मोहित चौहान बर्थडे: अभिनेता बनने का था सपना, लेकिन आवाज ने बना दिया स्टार

हर किसी का अलग स्टाइल था, और गाने याद रहते थे, जैसे टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकते थे। अब का दौर अलग है।" उन्होंने बताया था, “अब मजा नहीं आता। साल में दो फिल्में प्यार से करो, वही बेस्ट है। ओरिजिनैलिटी कम हो गई है, गाने जल्दी भूल जाते हैं जैसे वन-डे क्रिकेट मैच। मेरे ही पुराने हिट गाने रीमिक्स होकर चल रहे हैं, जैसे 'रात बाकी,' 'पग घुंघरू,' और 'थोड़ा रेशम लगता है।' मुझे अच्छा लगता है कि मेरे गाने मॉडर्न तरीके से जिंदा हैं, लेकिन मूल संगीत की कमी खलती है।" डिस्को किंग ने इंस्पिरेशन और कॉपी के फर्क को समझाया। 'तम्मा तम्मा' अफ्रीकन बीट से प्रभावित था, लेकिन अपना स्टाइल था।

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद  ये भी पढ़ें  दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का 'जुम्मा चुम्मा' भी समान था, लेकिन दोनों ने अपना अंदाज रखा। आजकल पुराने गानों को तोड़-मरोड़कर इस्तेमाल किया जाता है। बप्पी लाहिरी से माइकल जैक्सन भी मुलाकात किए थे, जिसे डिस्को किंग ने बहुत यादगार बताया था। साल 1996 में जब माइकल जैक्सन मुंबई आए थे तो वह बाल ठाकरे के घर (मातोश्री) गए। वहां बप्पी दा को बुलाया गया था।

जब माइकल ने उनकी ज्वेलरी का शौक पूछा तो बप्पी दा ने मजाक में कहा था कि यह उनका इमेज है, जैसे आपका कैप और हेयरस्टाइल। बप्पी दा ने इसे "बिग एक्सपीरियंस" बताया था। माइकल ने उन्हें अच्छे से इंट्रोड्यूस किया और उनकी ज्वेलरी की तारीफ की। खासकर उन्हें उनकी सोने की गणेश जी की पेंडेंट (चेन) को बहुत पसंद आई, और उन्होंने कहा, "आपको पसंद है?" बप्पी दा ने बताया कि माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे बड़े परफॉर्मर में से एक थे। वह गा सकते थे, डांस भी कर सकते थे, और कंपोज भी कर सकते थे। खुद बप्पी दा ने कहा, "मैं गा और कंपोज तो कर लेता हूं, लेकिन डांस नहीं कर सकता।" 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर