मुजफ्फरनगर में पुलिस पर अभद्रता का आरोप: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत लखनऊ कूच से पहले कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट


मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ अभियान” के अंतर्गत 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले जनपद मुजफ्फरनगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के आह्वान पर, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ में भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित था।

मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुलंद की आवाज, एआरटीओ ने दिलाई शपथ ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुलंद की आवाज, एआरटीओ ने दिलाई शपथ


बताया गया कि मुजफ्फरनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में पीसीसी सदस्य गुफरान काजमी, लियाकत राव, महफूज राणा, विनोद गुज्जर, धीरज महेश्वरी, अनिल दत्त शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, युगल किशोर भारती, बृजभूषण शर्मा, नफीस त्यागी, राजकुमार धीमान, आरिफ अंसारी, सगीर मलिक, विकास, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से लखनऊ रवाना होने की तैयारी में थे।

मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में स्थानीय पुलिस को भेजकर सभी पदाधिकारियों को जबरन हाउस अरेस्ट कर लिया और लखनऊ जाने से रोक दिया। पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की “तानाशाही मानसिकता” बताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि मनरेगा सहित जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार द्वारा इस तरह की कार्रवाई भारतीय संविधान एवं प्रजातंत्र की भावना के विपरीत है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

बुढ़ाना के नए SDM बने कृष्णकांत विश्वकर्मा: अपूर्वा यादव की जगह संभाला पदभार, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर ये भी पढ़ें  बुढ़ाना के नए SDM बने कृष्णकांत विश्वकर्मा: अपूर्वा यादव की जगह संभाला पदभार, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कावंड़ियां व छात्र समेत 3 की मौत, 3 घायल

  नोएडा। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग  जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो     बुलंदशहर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कावंड़ियां व छात्र समेत 3 की मौत, 3 घायल

मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकथाम अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ की आंतरिक समिति द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकथाम अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला

रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

रामपुर। जिले में रविवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने स्वार कोतवाली,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। आज संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: स्वच्छता अभियान को मिली नई रफ्तार, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्वच्छता अभियान को मिली नई रफ्तार, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकथाम अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला

मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ की आंतरिक समिति द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन शोषण रोकथाम अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला

रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

रामपुर। जिले में रविवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने स्वार कोतवाली,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। आज संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप, खाली कराया कचहरी परिसर

मेरठ। आज सोमवार को मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल मिलने से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप, खाली कराया कचहरी परिसर