मेरठ कचहरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: एक हफ्ते में दूसरी बार दहलाने की ई मेल, छावनी में तब्दील हुआ परिसर
14 न्यायालयों की बिल्डिंग खाली कराकर चलाया गया सर्च ऑपरेशन; चेंबर से लेकर वाहनों तक की सघन तलाशी, दहशत में अधिवक्ता
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है जब मेरठ कचहरी को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पूरी कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
धमकी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत निर्णय लेते हुए 14 न्यायालयों वाली मुख्य बिल्डिंग को अपने कब्जे में लिया और वहां मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर परिसर खाली करा दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते चारों तरफ सन्नाटा पसर गया।
ये भी पढ़ें श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांगअधिवक्ताओं के चेंबर और वाहनों की ली गई तलाशी
सुरक्षा एजेंसियों ने केवल अदालतों को ही नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के चेंबरों की भी बारीकी से तलाशी ली। कचहरी के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों और वहां आने-जाने वाले लोगों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने पूरे परिसर की नाकाबंदी कर दी ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है।
एक हफ्ते में दूसरी धमकी, जांच में जुटी साइबर सेल
हैरानी की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में कचहरी को बम से उड़ाने की यह दूसरी धमकी है। पहली धमकी देने वाले आरोपियों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है और इसी बीच दूसरी धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और साइबर सेल की टीमें अब इस ईमेल के सोर्स का पता लगाने में जुट गई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि हालांकि तलाशी के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जा रही है। मंगलवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को देखते हुए सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत कर दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां