खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

खाकी का कड़ा एक्शन: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए हमलावर; कार में तेल भराकर मारपीट और धोखाधड़ी करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे

मुजफ्फरनगर (खतौली)। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने न केवल पेट्रोल पंप पर लूट जैसी हरकत की, बल्कि ईमानदारी से काम कर रहे कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट भी कर डाली। हालांकि, खतौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और सटीक मुखबिरी के आधार पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, बीती 13 फरवरी को कस्बे के एक पेट्रोल पंप संचालक सुबोध गिरी पुत्र उदयवीर गिरी ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए तीन युवकों ने अपनी गाड़ी में दो हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। जब सेल्समैन ने नियमानुसार भुगतान मांगा, तो कार सवारों ने पैसे देने के बजाय उसे भद्दी-भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने कार से उतरकर सेल्समैन के साथ मारपीट की और मौके से कार लेकर फरार हो गए।

ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा ये भी पढ़ें  ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा

सीसीटीवी से खुली पोल, पुलिस ने दी दबिश

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग ये भी पढ़ें  राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

पुलिस ने सुबोध गिरी की तहरीर पर धारा 115(2), 352, 351(2), 109(1) और 318(4) के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपियों की पहचान एजाज पुत्र इश्तिकार, सुऐब पुत्र गुलसनम और आदिल पुत्र यामीन (सभी निवासी ग्राम कूकड़ा, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई।

नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस टीम ने तफ्तीश और सुरागरसी के बाद तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में एसआई ललित तोमर, एसआई लक्ष्यदीप, हेड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, अनुज तोमर और कांस्टेबल सोबीर तेवतिया शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Views: 484

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं