राजस्थान: भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम..केमिकल पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 मजदूरों की जलकर मौत

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

On

अलवर। भिवाड़ी की खुशखेड़ा कारोली की एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। धमाकों और आग की लपटों के बीच फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में अब तक सात लोगों की झुलसने से मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद भिवाड़ी, खुशखेड़ा, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगह की दमकल मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विधानसभा से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार ये भी पढ़ें  न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

क्या 100 और 500 रुपये के नए नोट आने वाले हैं ? जानिए पुराने नोटों का क्या होगा और क्या है आरबीआई का असली प्लान ये भी पढ़ें  क्या 100 और 500 रुपये के नए नोट आने वाले हैं ? जानिए पुराने नोटों का क्या होगा और क्या है आरबीआई का असली प्लान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह करीब 9.30 बजे तेज धमाके की आवाज के साथ देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में ज्वलनशील केमिकल और पटाखा सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा का है। रीको‌ के फायर अधिकारी राजू खान ने बताया कि घटनास्थल से अब तक सात शव मिल चुके हैं। हादसा इतना भयावह था कि कई शव बुरी तरह झुलस गए। रेस्क्यू टीम को बॉडी पार्ट्स प्लास्टिक बैग में इकट्ठा करने पड़े। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है।

असम में एयरफोर्स को मिली नई इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी, पीएम मोदी के सी-130 जे एयरक्राफ्ट के उतरते ही एयर स्ट्रिप हुई सक्रिय ये भी पढ़ें  असम में एयरफोर्स को मिली नई इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी, पीएम मोदी के सी-130 जे एयरक्राफ्ट के उतरते ही एयर स्ट्रिप हुई सक्रिय

जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें

वेबसाइट: www.royalbulletin.in

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

रामपुर। जिले में रविवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने स्वार कोतवाली,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। आज संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: स्वच्छता अभियान को मिली नई रफ्तार, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्वच्छता अभियान को मिली नई रफ्तार, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने पांच जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण

यूपी के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: आजमगढ़ सहित कई जिलों में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वाराणसी, लखनऊ आजमगढ़ समेत 18 जिलों के जिला न्यायालयाें को बम से उड़ाने की धमकी मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
यूपी के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: आजमगढ़ सहित कई जिलों में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी

लखनऊ कूच से पहले शामली में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा अलर्ट

शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 17 फरवरी को प्रस्तावित “मनरेगा बचाओ” आंदोलन और विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन...
शामली 
लखनऊ कूच से पहले शामली में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा अलर्ट

उत्तर प्रदेश

रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

रामपुर। जिले में रविवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने स्वार कोतवाली,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रामपुर: फारुख अधिवक्ता हत्याकांड के बाद पुलिस फेरबदल, स्वाट, नगर व सिविल लाइंस के प्रभारी बदले गए

मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ। आज संयुक्त व्यापार समिति व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठःसेंट्रल मार्केट व्यापारियों ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप, खाली कराया कचहरी परिसर

मेरठ। आज सोमवार को मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल मिलने से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप, खाली कराया कचहरी परिसर

ट्रेड डील पर सियासी भूचाल! 500 बिलियन डॉलर के अनाज आयात पर उठाया रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान

   राजनीति में बयानबाज़ी ने तापमान बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने भारत-अमेरिका के 500...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ट्रेड डील पर सियासी भूचाल! 500 बिलियन डॉलर के अनाज आयात पर उठाया रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान