असम में एयरफोर्स को मिली नई इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी, पीएम मोदी के सी-130 जे एयरक्राफ्ट के उतरते ही एयर स्ट्रिप हुई सक्रिय

On

 

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद ये भी पढ़ें  बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी  ये भी पढ़ें  कोयंबटूर में मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

 

डिब्रूगढ़। टू-फ्रंट वॉर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेना अपनी तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाने में जुटी है। उत्तर-पूर्व में भी सेना के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना को उत्तर-पूर्व में पहली बार हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी मिली है। डिब्रूगढ़ के मोरान से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 2 पर 4.2 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप तैयार की गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान से लैंडिंग कर इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी का उद्घाटन किया।

भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन  ये भी पढ़ें  भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन

 

इससे पहले 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन भी सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान से लैंडिंग कर किया था। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एयरफोर्स के विमानों ने इस एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले एक राफेल और एक सुखोई-30 विमान ने लैंडिंग की। इसके बाद सी-130 जे की लैंडिंग हुई। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद वायुसेना के फाइटर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की ड्रिल शुरू हुई। सबसे पहले सुखोई और फिर राफेल ने टेकऑफ किया। इसके बाद एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान ने एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग की। फ्लाई-पास्ट के दौरान पहले तीन सुखोई मंच के सामने से गुजरे। फिर दो सुखोई लौटकर रनवे के ऊपर से ओवरशूट करते हुए निकले और तीसरे सुखोई ने लैंडिंग की। इसी तरह राफेल विमानों ने भी ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसके बाद वायुसेना के दो-दो एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के जरिए कैजुअल्टी इवैक्यूएशन ड्रिल को अंजाम दिया गया। देशभर में एयरफोर्स के लिए इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाओं का निर्माण जारी है।

 

 

इसी क्रम में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में हाईवे पर बनाई गई है। केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एयरफोर्स की मदद से नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी तैयार कर रहा है। संसद में दिए गए एक जवाब में मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि भारतीय वायुसेना ने देश के विभिन्न हिस्सों में 28 इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी बनाए जाने के लिए जगह की पहचान की है। इनमें असम में 5, पश्चिम बंगाल में 4, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 3-3, तमिलनाडु, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 2-2, तथा पंजाब और उत्तर प्रदेश में 1-1 फैसेलिटी शामिल हैं। ये सभी ईएलएफ नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे हैं। इनमें से कई तैयार हो चुके हैं और उनका आधिकारिक उद्घाटन भी किया जा चुका है। नेशनल हाईवे के साथ-साथ राज्य सरकारें स्टेट हाईवे पर भी ऐसी सुविधाओं का निर्माण कर रही हैं। पिछले वर्ष आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अड्डंकी में नेशनल हाईवे नंबर 16 पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी को सक्रिय किया गया था। इससे पहले 2016 में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे और 2017 में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (उन्नाव) पर भी ऐसे अभ्यास किए जा चुके हैं। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन किया गया था।

 

दरअसल, इन हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप्स की आवश्यकता इसलिए भी होती है क्योंकि युद्ध की स्थिति में दुश्मन का पहला निशाना एयरबेस होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखना जरूरी होता है। इसके अलावा, यदि हवाई मुकाबले के बाद किसी विमान में ईंधन कम रह जाए और वह एयरबेस तक न पहुंच सके, तो ऐसी लैंडिंग स्ट्रिप पर सुरक्षित उतर सकता है। आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए भी इन रनवे का उपयोग किया जा सकता है। 

Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव