यूपी मिशन 2027 : जेवर एयरपोर्ट के शुभारंभ पर भाजपा करेगी बड़ी रैली, सपा और बीएसपी के भी कार्यक्रम घोषित
- सीएम याेगी करेंगे सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास
नोएडा। यूपी मिशन -2027 के लिए उत्तर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हाेने लगी हैं।राजनीतिक दल गाैतमबुद्ध नगर में अपने बडे़ कार्यक्रम करने जा रहे हैं। भाजपा यहां अगले माह में दो बड़ी जनसभाएं करने जा रही है जबकि सपा भी इसी जिले में बड़ी रैली करने की तैयारी में है। बसपा भी राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर मार्च माह में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अपना दमखम दिखायेगी।
ये भी पढ़ें भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गौतम बुद्ध नगर में सबसे अधिक निवेश आ रहे हैं । 21 फरवरी को भाजपा की यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर सेक्टर 28 में पहली जनसभा होगी। इस दिन उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईटी सेक्टर के केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को वर्चुअल संबोधित करेंगे। करीब 48 एकड़ में एचसीएल और फॉक्सकॉन द्वारा यह यूनिट स्थापित की जा रही है। भाजपा के संगठन ने इस जनसभा की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि दूसरा बड़ा कार्यक्रम भाजपा नोएडा एयरपोर्ट जेवर के शुभारंभ पर जनसभा करने जा रही है। जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उन्हाेंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट एक बड़ी उपलब्धि है। इसे भाजपा के जनप्रतिदिनिधियों ने कड़े संघर्ष के बाद बनवाया है। इसके शुभारंभ पर होने वाली जनसभा पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी जनसभा होगी। यही से भाजपा के मिशन 2027 का चुनावी अभियान शुरू होगा।
समाजवादी पार्टी 29 मार्च को दादरी में "समाजवादी समानता भाईचारा" रैली आयोजित कर रही है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि 29 मार्च को दादरी में आयोजित होने वाली रैली सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा को तय करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। इसमें सभी जाति और धर्म के लोग भाग लेंगे। खास करके गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता और गणमान्य लोग इसमें भाग लेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता को बदलने में यह रैली कारगर साबित होगी।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष लखमी सिंह ने बताया कि 15 मार्च को नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर मान्यवर काशीराम की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा मंडल के पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बसपा के बड़े-बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। उनका दावा है कि यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की मजबूती स्थिति को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार काफी तेजी से बढ़ा है, और आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा काफी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उल्लेखनीय है कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां