लखनऊ कूच से पहले शामली में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा अलर्ट
शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 17 फरवरी को प्रस्तावित “मनरेगा बचाओ” आंदोलन और विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा। जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने सोमवार सुबह कई नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस चोंकी पर बैठाया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा को थाना प्रभारी वीरेन्द्र कसाना के निर्देशन में अहमदगढ़ चोंकी प्रभारी अजय पाल के नेतृत्व में उनके आवास पर नजरबंद किया गया। उनकी टीम के अन्य सदस्य, जैसे युवा जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी, जिला महासचिव मंगल कोहली और अजीत शर्मा, क्रमशः अहमदगढ़ और चोसाना चोंकी पर बैठाए गए। जिलाउपाध्यक्ष वीशू शर्मा को कंडेला चोंकी प्रभारी राजकुमार बघेल ने उनके आवास पर नजरबंद किया।
अश्वनी शर्मा ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा लागू मनरेगा योजना में हर पंजीकृत गरीब परिवार को 100 दिन का रोजगार लिखा गया था, जबकि वर्तमान सरकार देश के किसान और मजदूर वर्ग से उनके अधिकार छीन रही है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग कर रही है।
यूथ कांग्रेस की टीम को लखनऊ जाने से रोकने की इस कार्रवाई को नेताओं ने निंदनीय बताया। नासिर चौधरी और वीशू शर्मा ने कहा कि सरकार का रवैया गरीब किसानों और मजदूरों को दबाने वाला है, जबकि मंगल कोहली और अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उद्योगपतियों की चांदी कट रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां