आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है, असम के गोलाघाट में बोले पीएम मोदी

On

गोलाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के गोलाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे हमारी बिजली की, गैस की, ईंधन की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हम बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस विदेशों से आयात करते हैं और बदले में लाखों करोड़ों रुपए हर साल भारत को दूसरे देशों को देने पड़ते हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं, वहां के लोगों की आमदनी बढ़ती है।

 

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में भीम आर्मी पदाधिकारी के साथ सरेआम मारपीट, कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं का रोष

और पढ़ें एसटी हसन ने भारत-पाक मैच पर उठाया सवाल, कहा- हमारी बहनों के आंसू भी नहीं सूखे- Moradabad News

इस स्थिति को बदला जाना आवश्यक है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है। पीएम मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "विकसित असम, विकसित भारत की गौरव यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें गाजियाबाद में बड़ा ज़मीन घोटाला, बीजेपी के पूर्व सांसद समेत छह पर FIR,कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

 

आज करीब 18,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं असम को मिली हैं। थोड़ी देर पहले मैं दरांग में था। वहां मुझे कनेक्टिविटी और हेल्थ से जुड़ी परियोजना की नींव रखने का अवसर मिला है और अब यहां पर ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे।" पीएम मोदी ने कहा कि असम भारत के ऊर्जा सामर्थ्य को बढ़ाने वाली धरती है। यहां से निकले पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स देश के विकास को गति देते हैं। असम की इस ताकत को बीजेपी, एनडीए सरकार नई बुलंदी तक पहुंचाने में जुटी है।

 

इस मंच पर आने से पहले मैं पास में ही एक और कार्यक्रम में गया था। वहां बांस से बायो एथनॉल बनाने वाले आधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया गया है। ये असम के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही आज यहां पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट का शिलान्यास भी हुआ है। ये प्लांट असम में उद्योगों को बल देंगे, असम के विकास को गति देंगे। किसान, नौजवान सभी के लिए नए अवसर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम एक तरफ देश में कच्चे तेल और गैस से जुड़े नए भंडार खोज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरित ऊर्जा के अपने सामर्थ्य को भी बढ़ा रहे हैं।

 

 

आप सभी ने सुना होगा कि इस बार लाल किले से मैंने 'समुद्र मंथन' की घोषणा की है। एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारे समुद्र में भी बहुत बड़ी मात्रा में तेल और गैस के भंडार हो सकते हैं। ये संसाधन देश के काम आएं, इनकी तलाश हो, इसके लिए हम 'नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन' शुरू करने जा रहे हैं। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में समूह सखी महिलाओं की मांगों को लेकर जनता देश संगठन का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर। जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने समूह सखी महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में समूह सखी महिलाओं की मांगों को लेकर जनता देश संगठन का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर में 114 निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने नए आपराधिक कानूनों पर दी परीक्षा

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 114 निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने नए आपराधिक कानूनों पर दी परीक्षा

सहारनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शाहवेज को घंटाघर चौक से दबोचा

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शाहवेज को घंटाघर चौक से दबोचा

शामली में साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.16 लाख रुपए, बैंक पर भी सवाल

शामली। अज्ञात साईबर ठगों ने एक युवक के खतों से ट्रांजेक्शन करते हुए करीब 1.16 लाख की ठगी कर...
शामली 
शामली में साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.16 लाख रुपए, बैंक पर भी सवाल

शामली में नमाज पढ़कर लौट रहे किशोर से मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शामली। एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पडौसियों पर नमाज पढकर लौट रहे पुत्र के साथ मारपीट कर...
शामली 
शामली में नमाज पढ़कर लौट रहे किशोर से मारपीट, हाथ की हड्डी टूटी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में समूह सखी महिलाओं की मांगों को लेकर जनता देश संगठन का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर। जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने समूह सखी महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में समूह सखी महिलाओं की मांगों को लेकर जनता देश संगठन का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर में 114 निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने नए आपराधिक कानूनों पर दी परीक्षा

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 114 निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने नए आपराधिक कानूनों पर दी परीक्षा

सहारनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शाहवेज को घंटाघर चौक से दबोचा

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शाहवेज को घंटाघर चौक से दबोचा

भारत-पाक मैच के खिलाफ प्रदर्शन: लखनऊ में बीसीसीआई का पुतला जलाने वाले 10 छात्रों पर कानूनी कार्रवाई

India Pakistan Match Protest: लखनऊ में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों...
उत्तर प्रदेश  खेल  राष्ट्रीय  लखनऊ 
भारत-पाक मैच के खिलाफ प्रदर्शन: लखनऊ में बीसीसीआई का पुतला जलाने वाले 10 छात्रों पर कानूनी कार्रवाई